जयपुर शहर को मिला नया उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, उपायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे सुरेश चौधरी
Jaipur News: राजस्थान प्रदेश में सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारियों की तबादला सूची के बाद अब पिछले काफी समय से रिक्त पड़े उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर के पद पर राजस्थान सरकार के नए अधिकारी अपनी ड्यूटी संभालेंगे…

सौजन्य से:- jaipurtimes.org
Jaipur News: राजस्थान प्रदेश में सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारियों की तबादला सूची के बाद अब पिछले काफी समय से रिक्त पड़े उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर के पद पर राजस्थान सरकार के नए अधिकारी अपनी ड्यूटी संभालेंगे। जानकारी के अनुसार उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर के पद की जिम्मेवारी सुनील चौधरी को दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई तबादला सूची के तहत सुनील चौधरी को टोंक जिले में भू-प्रबंधन अधिकारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर जयपुर जिले में उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (JAIPUR DEVELOPMENT AUTHORITY) की जिम्मेदारी की गई है। जयपुर जिले में सुनील चौधरी को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण के रिक्त पड़े पद की जिम्मेवारी मिलने से पेंडिंग पड़े प्रशासनिक कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी।
सुनील शर्मा बने जयपुर के सहायता विभाग में शासन उप सचिव
जयपुर जिले में सुनील चौधरी के अलावा एक अन्य अधिकारी सुनील शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। सुनील शर्मा को सहायता विभाग जयपुर में शासन उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सुनील शर्मा इससे पहले प्रतापगढ़ जिले में उपखंड अधिकारी के रूप में अपना दायित्व निभा रहे थे। जिन्हें राजस्थान सरकार द्वारा प्रतापगढ़ जिले से जयपुर जिले में भेजा गया है। सुनील शर्मा को जयपुर में रिक्त पद शासन उप सचिव, सहायता विभाग, जयपुर का कार्यभार दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला: पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल - Jaipur News

राजस्थान: पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब धनतेरस पर नहीं होगा मतदान; एक ही चरण में पूरी होगी वोटिंग

राजस्थान में मेयर-सभापतियों को 100 दिन में बदलनी होगी शहरों की तस्वीर; CM भजनलाल शर्मा की दो टूक


