होमखेलराजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
खेल

राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता? IND VS IRE T20: आयरलैंड के भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया.…

ABP News के अनुसार28 जून 2026 को 04:13 am बजे
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

सौजन्य से:- ABP News

IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

IND VS IRE T20: आयरलैंड के भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया. आइए जानते हैं उन्हें आयरलैंड की टीम में कैसे जगह मिली.

- जय मूंदड़ा ने आयरलैंड के लिए डेब्यू कर पहला विकेट लिया।

- वे उच्च शिक्षा के लिए डबलिन गए, आयरिश नागरिकता मिली।

- घरेलू प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

IND VS IRE T20: राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार डेब्यू के बाद आयरलैंड के क्रिकेट में एक नया चेहरा बनकर उभरे हैं. उन्हें अपने करियर की पहली ही गेंद पर एक शानदार विकेट मिला जब उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया. उनके शानदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा. इसी बीच आइए जानते हैं कि भारत में जन्मे खिलाड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर आयरलैंड की टीम में कैसे जगह मिली.

उच्च शिक्षा के लिए आयरलैंड गए

जय मूंदड़ा का आयरलैंड का सफर क्रिकेट से नहीं बल्कि पढ़ाई लिखाई से शुरू हुआ था. 2021 में वह इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में M.Tech की डिग्री लेने के लिए स्टूडेंट विजा पर डबलिन चले गए थे. शुरुआत में वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे और पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को भी जारी रखा.

कैसे मिली आयरलैंड की नागरिकता?

अपनी पोस्ट ग्रेजुएट पढ़ाई को पूरी करने के बाद जय को आयरलैंड की टेक्नोलॉजी की एक बड़ी कंपनी में नौकरी मिल गई. देश में जरूरी समय तक कानूनी रूप से रहने और काम करने के बाद वे आयरिश नागरिकता के लिए आवेदन करने के योग्य हो गए. आयरलैंड के रेजिडेंसी और नेचुरलाइजेशन नियम का पालन करते हुए उन्होंने 2025 में आयरिश नागरिकता ले ली. इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में देश को रिप्रेजेंट करने के योग्य हो गए.

यह भी पढ़ेंः मिड-डे मील में किसने की थी बच्चों को अंडा परोसने की शुरुआत, जानें कहां लिया गया था फैसला?

राजस्थान में शुरू हुआ क्रिकेट करियर

आयरलैंड जाने से पहले जय ने भारत में क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार कर ली थी. जय ने अंडर 14 लेवल पर राजस्थान को रिप्रेजेंट किया और बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग भी ली.

घरेलू क्रिकेट ने खोले दरवाजे

आयरलैंड जाने के बाद भी जय ने कॉम्पिटेटिव क्रिकेट को नहीं छोड़ा. वे डबलिन के मशहूर लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़े और 2023 में क्लब को आयरिश सीनियर कप जीतने में एक बड़ी भूमिका निभाई. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें बाद में आयरलैंड के घरेलू टी20 और लिस्ट A कॉम्पिटिशन में लेइनस्टर लाइटनिंग के साथ खेलने के मौके मिले.

आयरलैंड की नेशनल टीम में जय को तब रखा गया जब सीनियर तेज गेंदबाज जोश लिटिल चोट की वजह से बाहर हो गए. घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स ने जय को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में जगह दे दी.

यह भी पढ़ेंः भारत को एक बैरल कच्चा तेल बेचकर कितना मुनाफा कमाता है ईरान, जान लीजिए पूरा गणित

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें