होमखेलकौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान में जन्म, इंजीनियर से बने क्रिकेटर भारत के खिलाफ बने आयरलैंड के हीरो
खेल

कौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान में जन्म, इंजीनियर से बने क्रिकेटर भारत के खिलाफ बने आयरलैंड के हीरो

जय मूंदड़ा ने यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन्स में MTech की डिग्री हासिल की और फिर क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। भारत के खिलाफ उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। नई दिल्ली: क्रिकेट के…

Navbharat Times के अनुसार29 जून 2026 को 04:01 am बजे
कौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान में जन्म, इंजीनियर से बने क्रिकेटर भारत के खिलाफ बने आयरलैंड के हीरो

सौजन्य से:- Navbharat Times

जय मूंदड़ा ने यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन्स में MTech की डिग्री हासिल की और फिर क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। भारत के खिलाफ उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा की है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज को टीम इंडिया के खिलाफ 2-0 से श्रंखला जीत के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। राजस्थान में जन्में इस खिलाड़ी ने आयरलैंड में जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी हासिल की। लेकिन फिर किस्मत ने करवट बदली तो दोबारा क्रिकेट ने उनका हाथ थाम लिया।

इंजीनियर से क्रिकेटर बनने का सफर

साल 2021 में जय मूंदड़ा ने यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन्स में MTech की डिग्री हासिल की। पहले तो उनके दिमाग में इंटरनेशनल क्रिकेट का ख्याल तक नहीं था। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटेल में नौकरी हासिल की और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी जीने लगे। लेकिन भीतर कहीं क्रिकेटर बनने का सपना पल रहा था। साल 2024 में उनकी जिंदगी में अहम मोड़ आया। मूंदड़ा ने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान देने लगे। इसके लिए वह डबलिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ गए। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने आयरलैंड की नेशनल टीम में जगह बना ली।

भारत के खिलाफ जय मूंदड़ा का शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के सामने जय मूंदड़ा की गेंदबाजी में अलग ही धार देखने को मिली। बाए हाथ के गेंदबाज ने दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन को अपनी पहली गेंद पर शिकार बनाया। पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। फिर दूसरे मैच में 3.5 ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर दी प्रतिक्रिया

भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर जय मूंदड़ा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय आयरलैंड के मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने कहा, 'बहुत बढ़िया एहसास है। मैनेजमेंट टीम को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने मेरा साथ दिया। हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, बस डटे रहना और आगे बढ़ते रहना होता है। उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं उन्हीं में से एक हूं। बहुत अच्छा माहौल और अच्छे लोग हैं। अभी भी इस बात को पूरी तरह समझ रहा हूं।'

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें