जयपुर समेत इन जिलों के ट्रेन यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, राजस्थान को मिली तीन नई ट्रेनों की सौगात
New Train Update Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में जयपुर समेत कई जिलों के ट्रेन यात्रियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में ट्रेन यात्रियों की लगातार पड़ रही संख्या और मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा केंद्र सरकार से की गई…

सौजन्य से:- jaipurtimes.org
New Train Update Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में जयपुर समेत कई जिलों के ट्रेन यात्रियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में ट्रेन यात्रियों की लगातार पड़ रही संख्या और मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा केंद्र सरकार से की गई मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजस्थान राज्य में तीन नई ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान प्रदेश से होकर गुजरने वाली हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस, भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री की मांग पर मंजूरी दे दी है। राजस्थान प्रदेश में इन ट्रेनों के संचालन से राज्य में जयपुर सहित कई जिलों में ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।
नई ट्रेनों के संचालन से इन राज्यों से राजस्थान प्रदेश की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से हरी झंडी मिलने के बाद नई ट्रेनों का प्रदेश में संचालन शुरू होने से ट्रेन यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ राजस्थान राज्य की दूसरे राज्यों से रेलवे कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान राज्य की उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित बिहार व उत्तराखंड राज्य के साथ उत्तरी भारत के लगभग आधा दर्जन राज्यों से रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा नई ट्रेनों के संचालन से प्रदेश की ट्रेन यात्रियों का दूसरे राज्यों का सफर भी आसान हो जाएगा।
जयपुर सहित इन प्रदेश के इन जिलों की ट्रेन यात्रियों को मिलेगा लाभ
हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस, भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन के राजस्थान राज्य में संचालन शुरू होने से जयपुर सहित कई जिलों की ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस से राजस्थान प्रदेश के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर जिले के यात्री लाभ उठा सकेंगे।
हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस ट्रेन से राजस्थान प्रदेश के जयपुर, अजमेर और आबू रोड, अलवर, उदयपुर व किशनगढ़ की ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश में ट्रेन संख्या 14326/14325 हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14328/14327 हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस के किशनगढ़-अजमेर मार्ग से संचालन की रेलवे विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है। ट्रेनों के संचालन से राजस्थान के लोगों का गुजरात को पश्चिम भारत का सफर आसान हो जाएगा।
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का राजस्थान प्रदेश में संचालन शुरू करने की मंजूरी भी दी है। यह ट्रेन राजस्थान प्रदेश के लोगों का पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, मथुरा, बरेली, गोरखपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान और छपरा क्षेत्र का सफर आसान बनाएगी। राजस्थान प्रदेश में नई ट्रेनों के संचालन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना: 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी - Jaipur News

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदलने का काम किया, सत्ता को साधन नहीं... सेवा का माध्यम बनाया

Three New Trains for Rajasthan


