मोदी के 25 साल का सफरः सीएम भजनलाल ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना, बोले- राजस्थान आगे बढ़ रहा है
मोदी के 25 साल का सफरः सीएम भजनलाल ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना, बोले- राजस्थान आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई. Publishe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मोदी के 25 साल का सफरः सीएम भजनलाल ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना, बोले- राजस्थान आगे बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई.
Published : October 7, 2026 at 1:59 PM IST
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजस्थान भाजपा की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में 'सेवा ज्योति यात्रा' कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर हुए आयोजनों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने सहभागिता की. जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन हुआ. इसके बाद सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में 'सेवा ज्योति' प्रज्ज्वलित की गई.
मुख्यमंत्री शर्मा ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया. इसके बाद मानसरोवर के सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई. इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद धनश्याम तिवाड़ी, विधायक, पार्टी प्रदेश महामंत्री, जयपुर नगर निगम महापौर व उप महापौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, लोक कलाकार गुलाबो सपेरा, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे. वहीं, सभी जिलों से भी स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों, पार्टी पदाधिकारियों और आमजन ने वीसी के जरिए इस कार्यक्रम में सहभागिता की.
पढ़ें: सेवा संकल्प’ से पंचायत की तैयारी ! गांव-ढाणी तक मेगा जनसंपर्क कर पहुंच रहा BJP संगठन
8 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश में बदलाव आया और राजनीति को सत्ता के माध्यम से आगे बढ़ाने के बजाय सेवा का माध्यम बनाने की दिशा में काम हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री को 'गारंटी' का पर्याय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में हुए बदलाव का असर आने वाली पीढ़ियों तक दिखाई देगा. शर्मा ने राजस्थान में सरकार की योजनाओं और अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि 'हरियालो राजस्थान' के तहत 29 करोड़ पौधे लगाए गए हैं. प्रदेश में 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान अग्रणी प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सेवा के संकल्प को सामाजिक भागीदारी से मजबूत किया जा रहा है.
पढ़ें: सेवा संकल्प यात्रियों से पीएम मोदी बोले- युवा 'विकसित भारत' की रीढ़ और भविष्य के लाभार्थी हैं
सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 'सेवा ज्योति यात्रा' का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्र तक पहुंचें. राठौड़ के अनुसार राजस्थान में सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रधानमंत्री के लिए 40 लाख से अधिक 'आशीर्वाद के दीप' जलाए गए थे. अब सेवा ज्योति यात्रा के जरिए उसी जनभागीदारी को आगे बढ़ाया गया है. राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा से जुड़ा रहा है. कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ आमजन से निरंतर संवाद का संदेश दिया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Congress to discuss candidates, strategy for panchayat polls

जोधपुर में खड़ी कार का जालोर में कट गया टोल टैक्स - Jodhpur News

जयपुर मोटर रिपेयरिंग एसो. के चुनाव 25 को - Jaipur News


