पूजा पैकरा मौत मामला, राजस्थान से फरार आरोपी विनोद वैध गिरफ्तार, कोरिया पुलिस का एक्शन
पूजा पैकरा मौत मामला, राजस्थान से फरार आरोपी विनोद वैध गिरफ्तार, कोरिया पुलिस का एक्शन कोरिया में पूजा पैकरा मौत केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. By ETV Bharat Chhattisgarh Team…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पूजा पैकरा मौत मामला, राजस्थान से फरार आरोपी विनोद वैध गिरफ्तार, कोरिया पुलिस का एक्शन
कोरिया में पूजा पैकरा मौत केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 12, 2026 at 6:21 PM IST
कोरिया: नाबालिग छात्रा पूजा पैकरा मौत केस में पुलिस को सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों में से एक आरोपी विनोद वैध को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कोरिया एसपी ने दी जानकारी
कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे ने इस केस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसपी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जो विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की राजस्थान में मौजूदगी का पता लगाया. इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग कर आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया.
इस केस में नामजद अन्य दो फरार आरोपी जगत वैध और दीपक वैध की तलाश भी लगातार जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा- रवि कुमार कुर्रे, एसपी, कोरिया
पूजा पैकरा मौत केस में कोरिया पुलिस गंभीर
नाबालिग छात्रा पूजा पैकरा मौत केस को लेकर कोरिया जिले में गुस्सा का माहौल था. पीड़ित परिवार, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार इस केस पर काम कर रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य और साक्ष्य का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


