होमक्राइमराजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा
क्राइम

राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा

राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में जो इमारत ढही है उसका कथित मालिक हरिराम राजस्थान भाग गया था. पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ा है. दिल्ली स्थित सत्य निकेत…

ABP News के अनुसार7 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा

दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में जो इमारत ढही है उसका कथित मालिक हरिराम राजस्थान भाग गया था. पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ा है.

दिल्ली स्थित सत्य निकेतन में ढही इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा है. दिल्ली पुलिस ने इस संदर्भ में एक बयान में कहा कि हरिराम को पकड़ने के बाद आगे की जांच जारी है. इससे पहले दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद एमसीडी के दक्षिणी जोन के उपायुक्त और चार इंजीनियर निलंबित कर दिए गए.

पुलिस ने सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पहले भी लुक आउट नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है. मामले में मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ इमारत के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पड़कने के लिए लगाई थी 10 टीमें

पुलिस के मुताबिक इमारत में पीजी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें कॉलेज और तैयारी कर रहे बच्चे रहते थे. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके चलते ये हादसा हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया की मालिक की तलाश में उनकी 10 टीमें लगी हुई थी और अलग-अलग राज्यों में छानबीन कर रही थी. वहीं अब हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी के गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

सत्य निकेतन हादसा Exclusive: ‘PG माफिया’ पर बड़ा खुलासा, नेताओं और ठेकेदार बॉबी की चर्चा

स्थानीय निवासी ने इलाके में कथित ‘PG माफिया’ का लगाया आरोप

दरअसल, मामले पर इलाके में रह रहे लोगों ने PG को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. हादसे के बाद ABP News की पड़ताल में यहां रहने वाले कुछ छात्रों और स्थानीय निवासी ने इलाके में कथित ‘PG माफिया’ का आरोप लगाया.

छात्रों का कहना है कि पुरानी बिल्डिंगों को ठेके पर लिया जाता है और फिर उनमें बदलाव कर PG चलाए जाते हैं. इस बातचीत में PG की ठेकेदारी से जुड़े एक नाम और इलाके के नेताओं को लेकर भी दावे किए गए हैं.

दिल्ली के 7 रेलवे स्टेशन होंगे मल्टी मोडल ट्रांजिट हब, मेट्रो-बस तक पहुंचा आसान

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें