होमक्राइमजयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक: बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक: बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur School Owner Suicide | Mall Jump Case Over Marital Dispute जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव म…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:  बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur School Owner Suicide | Mall Jump Case Over Marital Dispute

जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे

- कॉपी लिंक

जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से मनमुटाव के चलते तनाव में होना सामने आया है।

चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। मॉल की पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घर से मॉल जाकर किया सुसाइड

SHO विक्रम सिंह ने बताया- बनीपार्क के दुर्गा मार्ग निवासी अभिनव राज (38) ने सुसाइड किया है। वे बनीपार्क इलाके में ही एक स्कूल चलाते थे। सुबह करीब 9 बजे वे घर से अपनी अपाचे बाइक लेकर निकले थे।

करीब 9:30 बजे घर से 9 किलोमीटर दूर अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल पहुंचे। पार्किंग में बाइक खड़ी कर मॉल में लगी लिफ्ट से 7वीं मंजिल पर पहुंचे और छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही तेज धमाके की आवाज आई।

लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखकर लोग डर गए। सुसाइड की सूचना पर चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई

मृतक के भाई अभिषेक का कहना है कि तीन भाई-बहनों में अभिनव राज सबसे छोटे थे। 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी से चल रहे झगड़े के कारण वह 3-4 महीने से तनाव में थे और पत्नी से अलग ही रहते थे। आज सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए और घर में किसी से बिना कुछ बोले ही बाइक लेकर निकल गए थे।

ये खबर भी पढ़ें

2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिली, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया:घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक

जयपुर में युवक ने जिस लहंगा-कुर्ती को पहनकर सुसाइड किया था, उसे 2 दिन से वह खुद सिल रहा था। घरवालों के पूछने पर कहता था कि किसी ग्राहक के लिए सिल रहा हूं। 1 दिन पहले ही अपनी पत्नी को उसके पीहर छोड़कर आया था। (पूरी खबर पढ़ें)

- जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज का नया मॉडल: प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस से करवा सकेंगे ट्रीटमेंट, जानें- पूरा प्रोसेस

- राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा

- 'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर: सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की

- ग्राउंड रिपोर्टजोधपुर में कांटे की टक्कर,उदयपुर में बागी बिगाड़ रहे गणित: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण; पढ़ें- तीन नगर निगम में कौन भारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें