होमक्राइमबाढ़ और सुनामी की मार: नुकसान की गहराई समझने की जरूरत
क्राइम

बाढ़ और सुनामी की मार: नुकसान की गहराई समझने की जरूरत

भारी बारिश और लैंडस्लाइड की विभिन्न जगहों पर घटनाएं। सूरत में बाढ़ से 10 लोगों की मौत। अरुणाचल के 26 जिले प्रभावित। राजस्थान में बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत।

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 03:01 pm बजे
बाढ़ और सुनामी की मार: नुकसान की गहराई समझने की जरूरत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Rainfall LIVE Photos Update; Gurugram Rajasthan MP UP Weather | Gujarat Flood Alert Video

LIVEपुणे-दिल्ली में इमारत ढहीं, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी:खंडाला में लैंडस्लाइड; सूरत में बाढ़, करोड़ों का नुकसान, खाने-पीने की भी दिक्कत

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को भारी बारिश के कारण कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली के रोहिणी में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई।

पुणे के खंडाला में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अब भी लापता है। उधर, गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच तक बारिश हुई, जिससे 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जुलाई 1941 में 18 इंच बारिश हुई थी

सूरत में बाढ़ से शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई़। करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। 3400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पीने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पुणे में इमारत ढही, 3 तस्वीरें

सूरत में आफत की बरसात, 3 तस्वीरें

देशभर से मौसम की तस्वीरें

दिल्ली-जयपुर हाइवे धंसा, गुरुग्राम में 10km लंबा जाम

भारी बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। एक स्कूल बस भी नाले में फंस गई। इधर, गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की अपील की है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई। राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं।

इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।

मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

गुजरात के दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। इससे तापी जिले की पूर्णा में बाढ़ आ गई है।

- कॉपी लिंक

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशान ने कल्डी लैंडस्लाइड स्थल का दौरा किया। कल हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ से ज्यादा लोग लापता हैं। भारी बारिश के बीच घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

- कॉपी लिंक

सूरत में 19 इंच बारिश के चलते लिंबायत इलाका जलमग्न हो गया है। रेस्क्यू टीमें फंसे लोगों को निकाल रही हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खंडाला में लगातार बारिश के बीच मंगलवार शाम को लैंडस्लाइड हुआ। हादसा लोणावला के नॉर्थ पॉइंट स्थित रस्टिक आइलैंड इलाके में हुआ। मलबे से एक सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद हुआ है, जबकि दूसरे गार्ड की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लैंडस्लाइड के बाद का वीडियो सामने आया है।

- कॉपी लिंक

गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच NDRF ने श्रीराम नगर सोसाइटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

टीम ने 85 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 36 पुरुष, 27 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं।

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड में लगातार बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। तीन हफ्ते पहले तक रोज करीब 30 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब यह संख्या घटकर करीब 1000 रह गई है। बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हुई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

केरल के वायनाड जिले में टनल रोड निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के एक दिन बाद भी रेस्क्यू जारी है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। बचाव दल मलबे में लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

- कॉपी लिंक

- महाराष्ट्र के पालघर में बारिश से 1 जुलाई से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3 मौतें हुई हैं। प्रशासन ने 389 परिवारों के 1,261 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है।

- बारिश से 2 पक्के और 4 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 73 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

- पिंजल और वैतरणा नदियां चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने और नदी, झरने, बांध व समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

हरियाणा के गुरुग्राम में हाल की बारिश के बाद सोहना रोड पर पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

- कॉपी लिंक

- मुंबई में बारिश से लोकल ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चल रही हैं। वसई-विरार और दक्षिण गुजरात में जलभराव के कारण 39 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। 21 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया और 46 ट्रेनों का समय बदला गया।

- विहार और तुलसी झील मंगलवार रात को ओवरफ्लो हो गई। दोनों झीलें मुंबई को पीने का पानी देने वाले सात जलाशयों में शामिल हैं। हालांकि, सातों जलाशयों में अभी कुल जल भंडारण 41.43% ही है।

- बीएमसी के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 48 घंटे में दक्षिण मुंबई में 61.13 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 86.66 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 86.90 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

- कॉपी लिंक

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- कॉपी लिंक

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के कोयू सर्किल के 14 गांव पिछले 10 दिनों से देश के बाकी हिस्सों से कटे हुए हैं।

28 जून को लगातार बारिश, बादल फटने और आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद इन गांवों में सड़क संपर्क, संचार और जरूरी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार में लगातार बारिश जारी है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव बना हुआ है। नालासोपारा-अचोले लिंक रोड और तुलिंज ब्रिज के नीचे अब भी पानी भरा है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नाला सोपारा में भारी बारिश के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। सड़कों और स्टेशन परिसर में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। मंगलवार को डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई।

वहीं, 8 जुलाई को भी मौसम विभाग ने 3 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में येलो अलर्ट है। 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

दिल्ली और मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कई उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मंगलवार को कई रास्ते बंद हो गए, जबकि नदियां उफान पर आ गईं।

IMD के मुताबिक, अगले चार दिन तक प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। आज इंदोर-उज्जैन समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी में बुधवार सुबह मथुरा और गाजियाबाद में बारिश हो रही है। आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 शहरों में बारिश हुई।

मथुरा में 6 घंटे तक बारिश हुई, जिससे नाले ओवरफ्लो हो गए। इसमें एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे खींचकर निकाला। शामली में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

गुजरात में भारी बारिश के कारण सचिन और भेस्तान स्टेशन के बीच ट्रैक पर जलभराव हो गया है। पश्चिम रेलवे ने 8 जुलाई को चलने वाली 9 MEMU ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा एक ट्रेन को भेस्तान स्टेशन पर ही रोक दिया गया है, जबकि एक दूसरी ट्रेन भेस्तान से ही रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का विरार-भेस्तान सेक्शन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जगह तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 13 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ। गंगोत्री हाईवे पर मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। पूरे राज्य में 32 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा 107 मिमी बारिश पंतनगर में रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

IMD ने राज्य के आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

एक शॉपिंग सेंटर का ग्राउंड फ्लोर पानी में डूब गया, जबकि फर्स्ट फ्लोर आधा डूब गया। ऐसी ही स्थिति कई मार्केट की रही। सड़कें भी तालाब बन गईं। कामरेज तहसील में शाम 4 बजे तक 10 घंटे में 15 इंच बारिश दर्ज की गई।

- कॉपी लिंक

केरल के वायनाड जिले की मेप्पाडी ग्राम पंचायत में कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और अन्य सरकारी विभागों सहित कई एजेंसियां खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं।

- कॉपी लिंक

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

- कॉपी लिंक

9 जुलाई:

- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई:

- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।

- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें