कंप्यूटर हुए बंद जयपुर के दो सेंटर पर नीट-पीजी परीक्षा रद्द
कंप्यूटर हुए बंद जयपुर के दो सेंटर पर नीट-पीजी परीक्षा रद्द - छात्रों का हंगामा, अब 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा जयपुर, एजेंसी। जयपुर के - देशभर में 2.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल नई दिल्ली/जयपुर, एजेंसी। देशभर में…

सौजन्य से:- Hindustan
कंप्यूटर हुए बंद जयपुर के दो सेंटर पर नीट-पीजी परीक्षा रद्द
- छात्रों का हंगामा, अब 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा जयपुर, एजेंसी। जयपुर के
- देशभर में 2.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल नई दिल्ली/जयपुर, एजेंसी। देशभर में रविवार को 2.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए नीट-पीजी 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। हालांकि, राजस्थान के जयपुर में सीतापुरा स्थित दो केंद्रों पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद हो रहे थे। तकनीकी समस्या आ रही थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर दोबारा शुरू होने के बाद कई सिस्टम पर केवल कुछ सवाल दिखाई दिए और फिर कंप्यूटर बंद हो गया。
जयपुर केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी
इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने बताया कि इन सेंटरों पर पंजीकृत सभी 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे दोबारा होगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि खामी के लिए जिम्मेदार तकनीकी पार्टनर और एजेंसी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए बैठक बुलाई है। तकनीकी गड़बड़ी के बीच कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आ रही तकनीकी समस्या को लेकर केंद्र के कर्मचारियों की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
परीक्षा की निगरानी
सीसीटीवी से सभी सेंटरों पर लाइव नजर रही नीट-पीजी 2026 परीक्षा 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए। लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। परीक्षा केंद्रों को लाइव सीसीटीवी निगरानी में भी रखा गया था। इसकी निगरानी दिल्ली के द्वारका में स्थित एनबीईएमएस के मुख्यालय के कमांड सेंटर से की जा रही थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


