जयपुर: भीषण गर्मी और मिडिल ईस्ट तनाव से राजस्थान पर्यटन कारोबार पर बढ़ा असर, विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रैल महीने के दौरान दिखाई दी कमी
जयपुर: भीषण गर्मी और मिडिल ईस्ट तनाव से राजस्थान पर्यटन कारोबार पर असर बढ़ा. विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रैल महीने के दौरान कमी दिखाई दी. दोहा-दुबई कनेक्टिविटी प्रभावित होने से इंटरनेशनल बुकिंग प्रभावित रही. जयपुर…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर: भीषण गर्मी और मिडिल ईस्ट तनाव से राजस्थान पर्यटन कारोबार पर असर बढ़ा. विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रैल महीने के दौरान कमी दिखाई दी.
दोहा-दुबई कनेक्टिविटी प्रभावित होने से इंटरनेशनल बुकिंग प्रभावित रही. जयपुर के स्मारकों पर घरेलू पर्यटकों की आवाजाही सबसे ज्यादा दर्ज रही.
प्रदेश के कुल पर्यटकों में 90 प्रतिशत से ज्यादा जयपुर के स्मारकों पर पहुंचे. हवा महल, आमेर और जंतर मंतर सबसे ज्यादा स्मारक पसंद किए गए. 42 से 45 डिग्री तापमान के बीच सुबह-शाम पर्यटक गतिविधियां तेज रहीं.
आमेर और हवा महल पर लगातार पानी छिड़काव की व्यवस्था जारी रही. पर्यटकों के लिए अतिरिक्त पेयजल और मेडिकल सहायता उपलब्ध रही. जयपुर के बाहर कई संग्रहालयों पर सीमित पर्यटक संख्या दर्ज रही. अब पर्यटन विभाग समर टूरिज्म और नाइट विजिट मॉडल पर फोकस बढ़ाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने चार नए डीसीसीबी के लिए 31.68 करोड़ रुपये मंजूर किए

वेदांता का ₹1908 करोड़ वाला मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान से निकलेगा और 'काला सोना', देश को होगा बंपर फायदा! - vedanta to invest 200 million dollar in rajasthan oil fields by fy27

Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?


