होमक्राइमझुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत
क्राइम

झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत रॉन्ग साइड से आई एक अनियंत्रित कार ने ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. Published : June 29, 2026…

ETV Bharat के अनुसार29 जून 2026 को 04:06 am बजे
झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आई कार ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

रॉन्ग साइड से आई एक अनियंत्रित कार ने ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Published : June 29, 2026 at 7:09 AM IST

झुंझुनूं : जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शौर्य उद्यान (दोरासर) के पास एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे अपनी बाइक के साथ पैदल चल रहे राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में चूरू जिले के हमीरवास थाने में तैनात सिपाही सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने इलाज के दौरान झुंझुनूं के बीडीके (BDK) अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर : डीएसपी (ग्रामीण) हरि सिंह धायल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कांस्टेबल सिकंदर (40 वर्ष) चूरू जिले के हमीरवास थाने में पदस्थ थे. रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे अपनी बाइक से अपने पैतृक गांव बजावा (रावतका) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शौर्य उद्यान के पास यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ. वर्तमान में कांस्टेबल के शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

इसे भी पढ़ें: हाईवे पर हादसा: बहरोड़ में रेसर बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, युवक और बुजुर्ग दोनों की दर्दनाक मौत

मृतक के भाई विकास ने सदर थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है कि मेरे भाई की शौर्य उधान के पास रास्ते में अचानक उनकी बाइक खराब हो गई या पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके चलते सिकंदर अपनी बाइक को सड़क किनारे पैदल ले जा रहे थे. इसी दौरान, सामने से रॉन्ग साइड में आई एक कार के चालक धर्मवीर सिंह जादौन ने बेहद लापरवाही से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम : हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत उपचार के लिए झुंझुनूं के बीडीके (BDK) अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण सिकंदर ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर के दो भाई है. वह दो भाइयों में बड़े थे और अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे. उनकी असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

इसे भी पढ़ें: बड़ा हादसा : सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटे की मौत और दो घायल

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई : मृतक के भाई विकास कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी कार चालक धर्मवीर सिंह जादौन के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान लेने का मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें