खेलने -कूदने की उम्र में नाबालिगों ने उठाया खौफनाक कदम, बहन पर कमेंट से गुस्साए तो रची साजिश
खेलने -कूदने की उम्र में नाबालिगों ने उठाया खौफनाक कदम, बहन पर कमेंट से गुस्साए तो रची साजिश Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• जयपुर के अजमत हत्याकांड में 3 नाबालिग भाईयों पर हत्या का आरोप लगा ह। इस मामले मे…

सौजन्य से:- Navbharat Times
खेलने -कूदने की उम्र में नाबालिगों ने उठाया खौफनाक कदम, बहन पर कमेंट से गुस्साए तो रची साजिश
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
जयपुर के अजमत हत्याकांड में 3 नाबालिग भाईयों पर हत्या का आरोप लगा ह। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहन पर कमेंट के लेकर बच्चों ने मर्डर की खौफनाक साजिश का अंजाम दिया।
बहन के अपमान का बदला लेने के लिए बनाया प्लान
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मृतक अजमत मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। उसकी कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों और उनकी मौसी के लड़के (पड़ोसी) से उसकी दोस्ती थी। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पहले अजमत ने उनकी बहन के लिए कुछ गलत शब्द कहे थे, जिसे लेकर उनका झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने अजमत को मारने का प्लान बनाया।पार्टी के बहाने बुलाया, फिर रेता गला
14 जून को सुनियोजित प्लानिंग के तहत तीनों ने अजमत को पार्टी करने के बहाने बुलाया। वे बाजार से कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक लेकर नाले के पास एक सुनसान जगह पर गए। चारों ने वहां बैठकर पहले पार्टी की। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अचानक अजमत के पैर खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने पहले दुपट्टे से गला घोंटकर अजमत को मौत के घाट उतारा और फिर अपने साथ लाए धारदार चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए उन्होंने सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया और चुपचाप अपने घर लौट आए।ऐसे खुला पूरी वारदात का चिट्ठा
बीती 25 जून को अजमत का सिर कटा शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान कपड़ों से की गई। हत्या के बाद भी दोनों सगे भाई इलाके में बेहद सामान्य तरीके से घूम रहे थे, लेकिन उनकी मौसी का लड़का डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहा था। इस बात पर पुलिस को शक हुआ और जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो बच्चों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी महज पहली और दूसरी कक्षा तक पढ़े हैं और बाद में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को संरक्षण में ले लिया है।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


