पाकिस्तान जाने की बात कहकर निकली महिला राजस्थान पकड़ी गई, एटीएस जांच में जुटी
पाकिस्तान जाने की बात कहकर निकली महिला राजस्थान पकड़ी गई, एटीएस जांच में जुटी सिंभावली क्षेत्र के हरौड़ा गांव की महिला तवस्सुम ने पाकिस्तान जाने की बात कह कर घर से निकल गई। राजस्थान के बीकानेर में मिलने के बाद सुरक्षा एज…

सौजन्य से:- Hindustan
पाकिस्तान जाने की बात कहकर निकली महिला राजस्थान पकड़ी गई, एटीएस जांच में जुटी
सिंभावली क्षेत्र के हरौड़ा गांव की महिला तवस्सुम ने पाकिस्तान जाने की बात कह कर घर से निकल गई। राजस्थान के बीकानेर में मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। एटीएस और आइबी की टीमें महिला और उसके परिवार से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन अभी तक आतंकवादी संबंधों की पुष्टि नहीं हुई है।
पाकिस्तान जाने की बात कहकर 4 दिन पहले घर से निकली सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा की रहने वाली महिला के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। राजस्थान के बीकानेर में महिला के मिलने और वहां भी पाकिस्तान जाने की बात कहने के बाद एटीएस से लेकर आइबी और एलआइयू तक सक्रिय हो गई हैं। शनिवार को एटीएस की टीम सिंभावली थाने पहुंची और महिला से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। टीम ने उसके घर से निकलने से लेकर बीकानेर पहुंचने तक की पूरी जानकारी जुटाई। हालांकि अभी तक महिला के किसी आतंकी संगठन या पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम की जानकारी में आया कि सिंभावली थानाक्षेत्र के गांव हरौड़ा के रहने वाला अमजद कबाड़ का कार्य करते हैं। अमजद के पिता इसत्याक गन्ना क्रेशर चलाते हैं। अमजद की पत्नी तवस्सुम कुछ महीनों से पाकिस्तान जाने की जिद कर रही थी। वह मंगलवार सुबह चुपचाप पाकिस्तान जाने के लिए निकल गई। गुरुवार को उसके राजस्थान के बीकानेर में मिलने की जानकारी सामने आई। वहां कोर्ट गेट थाना पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ की तो उसने पाकिस्तान जाने की बात कही। महिला से उसके परिजन के संबंध में जानकारी ली गई और उसके पति से संपर्क किया गया। पति अमजद बीकानेर पहुंचे और महिला को अपने साथ लेकर हापुड़ लौट आए।
एटीएस ने खंगाली पूरी कड़ी -
महिला तवस्सुम के बीकानेर तक पहुंचने और पाकिस्तान जाने की बात सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार को एटीएस की टीम सिंभावली थाने पहुंची। टीम ने महिला से करीब दो घंटे तक अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। उसके मोबाइल फोन, संपर्क, घर से निकलने के कारण और बीकानेर तक पहुंचने के संबंध में भी जानकारी जुटाए जाने की बात सामने आई है। देर शाम आइबी की टीम भी महिला के घर पहुंची। टीम ने महिला के अलावा उसके परिवार के लोगों से बातचीत कर उसके व्यवहार, संपर्क और पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। महिला पाकिस्तान जाने की बात क्यों कह रही थी और क्या किसी व्यक्ति के संपर्क में थी, इसे लेकर भी जानकारी जुटाई गई। हालांकि महिला के परिजनों का कहना है कि वह अपने बेटी को पाकिस्तान में पढ़ाने के लिए वहां जा रही थी।
सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता -
सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के साथ ही स्थानीय स्तर पर एलआइयू ने भी जांच शुरू कर दी है। गांव में महिला के आसपास रहने वाले लोगों और उसके संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला के पाकिस्तान जाने की इच्छा के पीछे कोई व्यक्ति, संपर्क या अन्य वजह तो नहीं थी। फिलहाल जांच एजेंसियां महिला के बयान और उसके संपर्कों का सत्यापन कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी आतंकी कनेक्शन की पुष्टि नहीं की गई है।
-----------------------------
- मुझे भी थाने पर बुलाया गया था। वहां पर एटीएस और आइबी के अधिकारियों ने महिला और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। उनको सभी जरूरी जानकारी दे दी गई है। इससे ज्यादा बातचीत करने के लिए अधिकारियों ने मना किया है। - मोहम्मद दानिश- ग्राम प्रधान।
- हरौड़ा गांव की तवस्सुम पाकिस्तान जाने के लिए घर से गई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर नहीं है। उसके पाकिस्तान जाने की जिद करने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने पूछताछ की है। हम पूछताछ में शामिल नहीं रहे हैं। फिलहाल महिला को घर पर भेज दिया गया है।
- सुरेश कुमार - एसएचओ - थाना सिंभावली।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


