होमक्राइमजयपुर मोमोज गर्ल के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, आर्थिक सहायता सहित ये आश्वासन
क्राइम

जयपुर मोमोज गर्ल के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, आर्थिक सहायता सहित ये आश्वासन

जयपुर में खौलता पानी गिरने झुलसी रेशु गुप्ता पर मामले में एक सप्ताह से अधिक समय हो जाने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का कदम उठाृया है। जयपुर : जयपुर में बीते दिनों म…

Navbharat Times के अनुसार28 जून 2026 को 06:57 am बजे
जयपुर मोमोज गर्ल के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, आर्थिक सहायता सहित ये आश्वासन

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में खौलता पानी गिरने झुलसी रेशु गुप्ता पर मामले में एक सप्ताह से अधिक समय हो जाने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का कदम उठाृया है।

जयपुर : जयपुर में बीते दिनों मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिसवालों की लापरवाही से झुलसी मोमोज वेंडर गर्ल रेशु गुप्ता को लेकर बड़ॉी अपडेट मिली है। मोमोज विक्रेता युवती रेशु गुप्ता पर खौलता पानी गिरने के मामले में पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथथ ही मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बड़े कदम उठाए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

दयअसल, घटना 19 जून की शाम करीब पौने सात बजे की है। जयपुर के जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मी सड़क किनारे से ठेले (कार्ट) हटवा रहे थे। इसी दौरान जब पुलिसकर्मी 27 वर्षीय युवती रेशु गुप्ता के मोमोज के ठेले पर पहुंचे तो रेशु ने पानी गर्म होने का हवाला देते हुए उन्हें जल्दबाजी नहीं करने और पानी गर्म होने की बात कही। लेकिन पुलिसवालों ने इस दौरान उसका ठेला पलटा दिया, जिससे खौलतता पानी रेशु पर आ गिरा। उबलते पानी से गंभीर रूप से झुलस गई।

22 जून को बहन ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

घटना को लेकर 22 जून को पीड़िता की बड़ी बहन खुशबू गुप्ता ने रामनगरिया थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उनकी मोमोज की कार्ट को जबरन धक्का देकर पलट दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

11 दिन बाद मामला तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार तुरंत हरकत में आई। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा और उपायुक्त नीलम मीना प्रतापनगर स्थित व्यास अपार्टमेंट में पीड़िता के घर पहुंचे। अधिकारियों ने रेशु और उसके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए निम्नलिखित राहत घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार है। निःशुल्क इलाज: पीड़िता रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। आर्थिक सहायता: संकट की इस घड़ी में परिवार को तत्काल संबल देने के लिए नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थायी रोजगार (डेयरी बूथ): परिवार के स्थायी पुनर्वास और आजीविका के लिए सरकार ने एक डेयरी बूथ आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पिता की मौत के बाद संभाल रही थीं पारिवारिक जिम्मेदारी

पीड़िता रेशु गुप्ता ने बताया कि पिता लाल बहादुर गुप्ता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर और उसकी बड़ी बहन खुशबू पर आ गई थी। रेशु ने बीएससी (B.Sc) करने के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने परिवार चलाने का बीड़ा उठाया। घटना से महज 25 दिन पहले ही उसने महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट के पास ‘हेल्दी आटा मोमोज’ नाम से अपनी कार्ट लगानी शुरू की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली।

आरोपी पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

पूरे मामले में राज्य सरकार पर पुलिस महकमें में भी बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें