होमशिक्षा-करियरनरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत, टोंक से जयपुर के लिए रेफर
शिक्षा-करियर

नरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत, टोंक से जयपुर के लिए रेफर

नरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत, टोंक से जयपुर के लिए रेफर नरेश मीणा को शनिवार दोपहर जेल से जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. Published : August 29, 2026 at 9:02 PM IST टोंक: जिला जेल में गत 6 अगस्त…

ETV Bharat के अनुसार29 अगस्त 2026 को 04:32 pm बजे
नरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत, टोंक से जयपुर के लिए रेफर

सौजन्य से:- ETV Bharat

नरेश मीणा की जेल में बिगड़ी तबीयत, टोंक से जयपुर के लिए रेफर

नरेश मीणा को शनिवार दोपहर जेल से जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था.

Published : August 29, 2026 at 9:02 PM IST

टोंक: जिला जेल में गत 6 अगस्त से बंद नरेश मीणा के सीने में शनिवार को अचानक दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने मीणा को शनिवार दोपहर टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित सहादत अस्पताल में भर्ती करवाया. बाद में उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया. उसके बाद देर शाम नरेश मीणा को टोंक से जयपुर के लिए रेफर किया गया.

दोपहर सआदत अस्पताल में एडमिट होने के बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रतीक सालोदिया ने कहा था कि नरेश मीणा की ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल आई, लेकिन उनके ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है. नरेश मीणा के समर्थकों की मांग है कि उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाए. इसके लिए अगर उन्हें जयपुर भी रैफर करना आवश्यक हो, तो जल्द किया जाए. देर शाम नरेश मीणा को टोंक से जयपुर के लिये भारी सुरक्षा के बीच रेफर कर दिया गया.

पढ़ें: कंवरलाल की दया याचिका और नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों ने किया प्रदर्शन

इससे पहले नरेश मीणा की तबीयत खराब होने की सूचना पर समर्थक टोंक अस्पताल की तरफ जुटने लगे. समर्थकों ने जेल प्रशासन पर नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर आरोप लगाए. वहीं बीते दिनों पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी नरेश मीणा से टोंक जेल में मुलाकात की थी. उस दौरान गुढा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी. ऐसे में समर्थकों का कहना है कि इसके बाद भी जेल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया. समर्थकों का आरोप है कि नरेश को सीने में दर्द की शिकायत 8 दिनों से हो रही थी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें