उदयपुर में बदमाशों ने घर के बाहर गाड़ियों में की तोड़फोड़, महिला को कार से कुचला, अस्पताल में मौत
उदयपुर में बदमाशों ने घर के बाहर गाड़ियों में की तोड़फोड़, महिला को कार से कुचला, अस्पताल में मौत परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने महिला को जानबूझकर वाहन से कुचला और फरार हो गए. Published : August 8, 2026 at 1:18 PM IST…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में बदमाशों ने घर के बाहर गाड़ियों में की तोड़फोड़, महिला को कार से कुचला, अस्पताल में मौत
परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने महिला को जानबूझकर वाहन से कुचला और फरार हो गए.
Published : August 8, 2026 at 1:18 PM IST
उदयपुर : प्रताप नगर थाना क्षेत्र में महिला को कार से कुचलने के मामले में अब घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बदमाश घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान घर से बाहर आई 52 वर्षीय उर्मिला कंवर पत्नी फतहसिंह को कार से कुचल दिया गया. गंभीर हालत में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतापनगर थानाधिकारी अजयसिंह राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है. CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं.
घटना एयरपोर्ट मार्ग स्थित कपिल विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे हुई. पुलिस के अनुसार मामले के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है. भीलवाड़ा के नांदसा निवासी यशप्रताप सिंह और चित्तौड़गढ़ के मीनाड़ा निवासी यशपाल सिंह झाला के बीच पहले से विवाद चल रहा था. शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ था. बताया जा रहा है कि दोपहर के विवाद के बाद शाम को यशपाल सिंह अपने साथियों के साथ तीन एसयूवी में कपिल विहार पहुंचा. करीब 20 से 25 लोगों के वहां पहुंचने की बात सामने आई है. आरोप है कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया और तोड़फोड़ की.
पढे़ं. जमीन विवाद में निर्दोष की हत्या: आरोपियों ने कैंपर से दूसरे पक्ष की जगह प्रभु राम मेघवाल को कुचला
अचानक हुई घटना की आवाज सुनकर उर्मिला कंवर घर से बाहर आई. इसी दौरान बदमाशों से बचकर भागते समय उर्मिला कार की चपेट में आ गई. परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर वाहन से कुचला गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.
गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने पर अड़े परिजन : घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है. भाजपा राजसमंद के जिला मेंबर विश्वनाथ प्रताप सिंह भी उदयपुर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दिव्यराज सिंह के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर बदमाशों ने पथराव कर नुकसान पहुंचाया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर करणी सेना और राजपूत समाज बड़ी संख्या में एकत्रित हो गया. वहीं, इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जाप्ता तैनात रहा. परिजन, करनी सेना और समाज के लोग सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ कठोर सजा देने की मांग उठाई है. फिलहाल मृतका उर्मिला कुंवर का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


