'मैं जेल जाना चाहती हूं', जयपुर में सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स उठाकर भागी लड़की, सांस फूली तो पकड़ी गई
जयपुर में एक युवती सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। दुकान से करीब 100 मीटर दूर ही उसे पकड़ लिया गया और बॉक्स वापस ले लिया गया। पकड़े जाने पर युवती ने कहा कि वह जेल जाना चाहती थी, इसलिए उसने यह वारदात की। जय…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
जयपुर में एक युवती सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। दुकान से करीब 100 मीटर दूर ही उसे पकड़ लिया गया और बॉक्स वापस ले लिया गया। पकड़े जाने पर युवती ने कहा कि वह जेल जाना चाहती थी, इसलिए उसने यह वारदात की।
जयपुर: राजधानी जयपुर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। एक लड़की ज्वेलरी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप कर गई। दुकानदार से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। ज्वेलर ने सोने की अंगूठियों का बॉक्स लड़की के सामने रख दिया। लड़की ने दो अंगूठियां पसंद की। थोड़ी देर बाद जब दुकानदार का ध्यान अन्य ग्राहकों की तरफ हुआ तो लड़की सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स उठाकर भाग गई।
पीछा किया तो 100 मीटर बाद ही पकड़ी गई
सोने की अंगूठियों से भरे जिस बॉक्स को उठाकर लड़की भागी थी। उसमें 25 अंगूठियां थी। इन 25 अंगूठियों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। जैसे ही लड़की बॉक्स उठाकर भागी तो ज्वेलरी शॉप के मालिक और कर्मचारी ने लड़की का पीछा किया। दुकान से करीब 100 मीटर दूर ही लड़की को पकड़ लिया गया। लड़की से सोने की अंगूठियों का बॉक्स वापस लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भागने की यह घटना झोटवाड़ा थाना क्षेत्र की है। निवारू रोड के लक्ष्मी नगर स्थित भवानी ज्वेलर पर यह वारदात हुई। गुरुवार दोपहर को हुई वारदात सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें लड़की ज्वेलरी शॉप में बैठी हुई और फिर सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भागती हुई नजर आ रही है। लड़की का पीछा करके पकड़े जाने की घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है।
साथी लड़का हुआ फरार
ज्वेलरी शॉप के मालिक त्रिलोकचंद प्रजापत का कहना है कि लड़की ने दो सोने की अंगूठियां पसंद की थी। फिर पेमेंट के लिए अपने पिता को कॉल करने की बात कह रही थी। बॉक्स लेकर भागने और फिर पकड़े जाने पर पता चला कि लड़की अपने साथी को कॉल कर रही थी। वह अपने साथी के साथ भागने वाली थी लेकिन साथी तक पहुंचने से पहले ही वह पकड़ी गई। इस दौरान उसका साथी भी मौके से भाग छूटा। कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने लड़की को पहचानने से इनकार कर दिया।
'मैं जेल जाना चाहती हूं, इसलिए की वारदात'
भवानी ज्वेलरी शॉप के ओनर त्रिलोक चंद प्रजापत का कहना है कि जब उन्होंने लड़की को पकड़ा तो वह रोने का नाटक करने लगी। फिर बोली कि वह जेल जाना चाहती थी, इसलिए उसने यह वारदात की। लड़की के पर्स की तलाशी लेने पर उसमें लाल मिर्च पाउडर और जलन वाला स्प्रे भी रखा मिला।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


