जयपुर: ट्रैफिक चालान कौन काट रहा है? अब पुलिस रखेगी हिसाब; आईडी दूसरे को दी तो होगी कार्रवाई
जयपुर: ट्रैफिक चालान कौन काट रहा है? अब पुलिस रखेगी हिसाब; आईडी दूसरे को दी तो होगी कार्रवाई जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक चालान प्रक्रिया में सख्ती करते हुए अधिकृत अधिकारियों को अपनी यूजर आईडी किसी अन्य को देने से रोक दिया है।…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर: ट्रैफिक चालान कौन काट रहा है? अब पुलिस रखेगी हिसाब; आईडी दूसरे को दी तो होगी कार्रवाई
जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक चालान प्रक्रिया में सख्ती करते हुए अधिकृत अधिकारियों को अपनी यूजर आईडी किसी अन्य को देने से रोक दिया है। उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विस्तार
यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि चालान बनाने के लिए अधिकृत अधिकारी अपनी यूजर आईडी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दे सकेंगे। आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 342 में कहा गया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई के लिए विभिन्न थानों और यातायात शाखा में हेड कांस्टेबल और उससे ऊपर के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
यह भी पढें- आरपीएससी-एसआई भर्ती: कल से साक्षात्कार शुरू, 1076 पदों पर होगी नियुक्ति
कांस्टेबल को आईडी देने की शिकायत
आदेश में कहा गया है कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकृत अधिकारी अपनी चालान यूजर आईडी कांस्टेबल को उपलब्ध करा देते हैं। इसके बाद उस आईडी का इस्तेमाल चालान बनाने के लिए किया जाता है। कमिश्नरेट ने इस व्यवस्था को नियमों के विपरीत मानते हुए स्पष्ट किया है कि अधिकृत अधिकारी किसी भी स्थिति में अपनी चालान यूजर आईडी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं सौंपेंगे।
सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा आदेश
कमिश्नरेट ने आदेश की प्रतियां विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, सभी पुलिस उपायुक्तों, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस आयुक्तों को भेजी हैं। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों और रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षक को भी आदेश की जानकारी दी गई है।
यातायात पुलिस की कमान बदलने के बाद आया आदेश
जयपुर यातायात पुलिस में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ है। दो दिन पहले हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में प्रवीण नाइक नुनावत को जयपुर यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद चालान प्रक्रिया में यूजर आईडी के इस्तेमाल को लेकर कमिश्नरेट ने यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


