जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे
जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मलबे के नीचे कई अन्य श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचीं बचाव दलों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं हैं. कलेक्टर संदेश नायक ने भी 3 मजदूरों के मौत की पुष्टि कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जयपुर के इलाके में ताला मोड़ के पास नाले की खुदाई चल रही है. इसी दौरान ज्यादा गहरी खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. इस हादसे में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई है. हालांकि, कलेक्टर संदेश नायक में हादसे में 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है.
प्रत्यादर्शी ने ये भी बताया कि दीवार करने की वजह से मलबे में 12 से ज्यादा लोगों के भी दबे होने की आशंका है, जिसमें मजदूर भी शामिल हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए लगते हैं 5.5 लाख, राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक रैकेट का किया भंडाफोड़

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका


