तबादलों पर रोक के अंतिम दिन बंपर ट्रांसफर, जोधपुर और सीकर में बड़ा फेरबदल
तबादलों पर रोक के अंतिम दिन बंपर ट्रांसफर, जोधपुर और सीकर में बड़ा फेरबदल तबादले के अंतिम दिन शुक्रवार को देर रात बंपर ट्रांसफर किए गए हैं. Published : July 11, 2026 at 10:16 AM IST जोधपुर/सीकर : प्रदेश में तबादलों का दौ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
तबादलों पर रोक के अंतिम दिन बंपर ट्रांसफर, जोधपुर और सीकर में बड़ा फेरबदल
तबादले के अंतिम दिन शुक्रवार को देर रात बंपर ट्रांसफर किए गए हैं.
Published : July 11, 2026 at 10:16 AM IST
जोधपुर/सीकर : प्रदेश में तबादलों का दौर थम गया है, लेकिन शुकवार रात हर विभाग में ताबड़तोड़ तबादला की सूची जारी हुई. इसके तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और सीकर में पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया गया है.
जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने 44 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर पूरे शहर के थानों की गणित बदल दी. हालांकि, इसके बावजूद कुछ थानाधिकारी अपनी जगह पर बने हुए हैं. पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची में प्रमुख निम्न थानाधिकारियों के इन जगहों पर तबादले हुए हैं :
- दिनेश लखावत : शास्त्रीनगर
- रामकृष्ण टाडा : उदयमंदिर
- भारत सिंह : एयरपोर्ट
- सकील अहमद : साइबर सेल
- सोमकरण : कुड़ी भगतासनी
- गोविंद व्यास : चौपासनी हाउसिंग बोर्ड
- राजुराम काला: डांगियावास
- मथानिया : तुलसी
- बलवंताराम नायक : विवेक विहार
- चंपाराम : प्रतापनगर सदर
- दीप्ति गौरा : नागौरी गेट
- संतोष चौधरी : भगत की कोठी
- जुल्फिकार : संचित निरीक्षक
- मो. सफीक खान : रातानाडा
- अनिल कुमार : माता का थान
जिला परिषद ने किए 94 तबादले : तबादलों की अंतिम रात जोधपुर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी अपनी एक सूची निकाली जिसमें 94 कार्मिकों के तबादले किए गए हैं. इनमें कनिष्ठ सहायक के साथ-साथ ग्राम विकास अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की ओर से जारी इस सूची में 55 ग्राम विकास अधिकारी बदले गए हैं.
585 कांस्टेबलों के किए तबादले : पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने शुक्रवार दोपहर में जोधपुर पुलिस कमेंसमेंट में कांस्टेबल स्थानांतरण की अब तक की सबसे बड़ी सूची जारी की. इसके तहत 585 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं. इनमें हर थाने में लगभग 70 फीसदी से अधिक कार्मिक बदले गए हैं. इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी संख्या में एक साथ तबादले नहीं हुए थे.
पढ़ें. तबादलों पर रोक के अंतिम दिन शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, 1600 से अधिक प्रिंसिपल इधर से उधर
सीकर एसपी का बड़ा प्रशासनिक बदलाव : अधीक्षक सीकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले में 35 पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और उपनिरीक्षकों (एसआई) के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. स्थानांतरित अधिकारियों को यात्रा भत्ता और ज्वाइनिंग टाइम का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें उसी दिन नई पदस्थापना पर रिपोर्ट करनी होगी. आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. खाटूश्याम जी, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, सदर सीकर, उद्योगनगर, नीमकाथाना, खंडेला, रानोली, गोकुलपुरा, बड़ागांव, कोतवाली सीकर, छावनीनगर और अन्य थाना क्षेत्रों में थाना अधिकारियों का बदलाव किया गया है.
पुलिस लाइन सीकर में तैनात कई अधिकारियों को भी थानों में पदस्थापित किया गया है. तबादला सूची में पुलिस निरीक्षक और उपनिरीक्षक दोनों श्रेणियों के अधिकारी शामिल हैं. कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, जबकि कई थाना प्रभारियों का एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरण किया गया है. इसके अलावा प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- विक्रम सिंह : बलारा से कोतवाली नीमकाथाना थाना अधिकारी
- राजाराम लेघा : लक्ष्मणगढ़ से गोकुलपुरा थाना अधिकारी
- मनोज कुमार : डाबला से खंडेला थाना अधिकारी
- महेन्द्र सिंह : श्रीमाधोपुर से लक्ष्मणगढ़ थाना अधिकारी
- जयसिंह बसेरा : दांतारामगढ़ से सदर नीमकाथाना थाना अधिकारी
- संजय पुनिया : पुलिस लाइन सीकर से दादीया थाना अधिकारी
- इन्द्राज मरोड़िया : सदर सीकर से खाटूश्यामजी थाना अधिकारी
- राजेश कुमार सुंडी : सदर नीमकाथाना से दांतारामगढ़ थाना अधिकारी
- पवन कुमार चौबे : खाटूश्याम जी से सदर सीकर थाना अधिकारी
- सुनिता बॉयल : पु.ला. सीकर हाल एएचटीयू सीकर से डाबला थाना अधिकारी
- कैलाशचन्द : पुलिस लाइन से प्रभारी प्रभारी एएचटीयू
- दिनेश कुमार : पुलिस लाइन से श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी
- पवन कुमार : प्रतीक्षारत से रींगस थाना अधिकारी
- रणवीर सिंह : प्रतीक्षारत से रामगढ़ सेठान थाना अधिकारी
- कमलपुरी गोस्वामी : प्रतीक्षारत से धोद थाना अधिकारी
- पुष्पेन्द्र सिंह झाझड़िया : प्रतीक्षारत से सदर फतेहपुर थाना अधिकारी
- बद्रीप्रसाद : पुलिस लाइन से नेछवा थाना अधिकारी
- अमर सिंह : धोद से पुलिस लाइन सीकर
- प्रकाश चन्द्र : रामगढ़ सेठान से पुलिस लाइन सीकर
- प्रीति बेनीवाल : गोकुलपुरा से पुलिस लाइन सीकर
- कैलाश चन्द (उपनिरीक्षक) : नेछवा से बलारा थाना अधिकारी
- सरदारमल : जिला विशेष शाखा से कोतवाली नीमकाथाना
- आशुतोष मिश्रा : पुलिस लाइन से उद्योगनगर थाना
- ताराचन्द : पुलिस लाइन से सदर फतेहपुर थाना
- दुलाराम : पुलिस लाइन से थाना
- प्रदीप कुमार : पुलिस लाइन से कोतवाली सीकर थाना
- राजेश कुमार : पुलिस लाइन से उधोगनगर थाना
- सुरेश कुमारी : पुलिस लाइन से खंडेला थाना
- मोहनलाल : पुलिस लाइन से खंडेला थाना
- सुवालाल : पुलिस लाइन से दांतारामगढ़ थाना
- सांवरमल : प्रतीक्षारत से सदर सीकर थाना
- रामावतार : प्रतीक्षारत से खाटूश्यामजी थाना (यातायात खाटू/ रींगस)
- रामावतार : प्रतीक्षारत से दादीया थाना
- देवेन्द्र चावला : प्रतीक्षारत से गोकुलपुरा थाना
- माया : प्रतीक्षारत से खाटूश्यामजी थाना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


