राजस्थान के भीलवाड़ा में अब प्रसूताओं की मौत का मामला, अशोक गहलोत- हनुमान बेनीवाल ने पूछे ये सवाल
राजस्थान के भीलवाड़ा में अब प्रसूताओं की मौत का मामला, अशोक गहलोत- हनुमान बेनीवाल ने पूछे ये सवाल Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• भीलवाड़ा में प्रसूताओं के मौत के मामले ने फिर प्रदेश में नया बवाल खड़ा कर द…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के भीलवाड़ा में अब प्रसूताओं की मौत का मामला, अशोक गहलोत- हनुमान बेनीवाल ने पूछे ये सवाल
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
भीलवाड़ा में प्रसूताओं के मौत के मामले ने फिर प्रदेश में नया बवाल खड़ा कर दिया है। यहां भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में 6 दिन में 5 मौतें हो जाने की खबर मिली है। घटना ने राजस्थान का सियासी पारा भी चढ़ा दिया है।
भीलवाड़ा के अस्पताल में 6 दिन में 5 मौतें
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में महज 6 दिनों के भीतर 5 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में शिमला गुर्जर (5 जुलाई), फोरी देवी (7 जुलाई), ईशा पांडे (8 जुलाई), दिव्या (9 जुलाई) और संगीता जीनगर (10 जुलाई) शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन) हुई थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर इन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहाँ इन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भी 10 जुलाई को दो प्रसूताओं की मौत का मामला सामने आया है।OT में संक्रमण, फिर भी जारी रखा सीजेरियन ऑपरेशन
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) की संक्रमण जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी संक्रमण की स्थिति होने के बाद भी यहां सीजेरियन ऑपरेशन जारी थे। यह भी सामने आया है कि अस्पताल में 30-40 ऑपरेशनों के बीच महज 5 सर्जिकल सेट ही उपलब्ध थे। हालांकि, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गोड़ ने डॉक्टरों की लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए मौतों की वजह गंभीर प्रसूति जटिलताओं को बताया है।अशोक गहलोत ने सरकार पर किया अटैक
अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत जैसी भयावह स्थिति को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से पूछा, 'क्या राजस्थान को भाजपा सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है?" उन्होंने कहा कि संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव होने और उपकरणों की भारी कमी के बावजूद सिजेरियन ऑपरेशन करते रहना घोर लापरवाही है। गहलोत ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से एक्सपर्ट टीम भेजकर इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।हनुमान बेनीवाल ने किया हमला
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को 'आईसीयू' में बताते हुए कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की घोर विफलता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को नाकाम और संवेदनहीन बताते हुए इस मामले में सख्त जवाबदेही तय करने की मांग की।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


