जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, मेयर पद सामान्य होने से दिग्गजों का गणित बिगड़ा
जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, मेयर पद सामान्य होने से दिग्गजों का गणित बिगड़ा जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों का आरक्षण लॉटरी घोषित, 65 सामान्य व 35 आरक्षित वार्ड. Published : August 17, 2026 at 1:1…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, मेयर पद सामान्य होने से दिग्गजों का गणित बिगड़ा
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों का आरक्षण लॉटरी घोषित, 65 सामान्य व 35 आरक्षित वार्ड.
Published : August 17, 2026 at 1:19 PM IST
जोधपुर: नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद की लॉटरी निकलने के बाद अब शहर के सौ वार्डों के आरक्षण की तस्वीर भी साफ हो गई है. मेयर का पद सामान्य आने के बाद जातिगत समीकरण भी भाजपा-कांग्रेस की मशक्कत बढ़ाएगा. सामान्य व सामान्य वर्ग की महिला के लिए कुल 65 वार्ड होंगे, जबकि एससी-एसटी व ओबीसी (पुरुष व महिलाएं) 35 वार्डों में तो चुनाव लड़ ही सकेंगे, साथ ही उनके लिए सामान्य में भी नामांकन दाखिल करने का रास्ता खुला रहेगा. आरक्षित वार्डों में 13 वार्ड अनुसूचित जाति के है, इनमें 4 महिलाओं के लिए है, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए दो वार्ड है. इसमें एक महिला के लिए आरक्षित है. इसी तरह से ओबीसी के 20 वार्डों में 7 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं.
यह वार्ड हुए अनुसूचित जाति के लिए: वार्ड संख्या- 76, 26, 86, 91, 32, 35, 83, 87, 34, 88, 01, 39, 02.
अनुसूचित महिला वर्ग के लिए: वार्ड संख्या- 2, 76, 91, 32.
यह वार्ड हुए ओबीसी के लिए: वार्ड संख्या- 19, 74, 20, 89, 30, 60, 90, 92, 62, 21, 41, 50, 29, 36, 08, 10, 53, 65, 70, 61.
OBC महिला के लिए: वार्ड संख्या- 30, 89, 60, 61, 41, 90, 29
इसे भी पढ़ें- बड़ा अपडेट : प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी अब 17 और 18 सितंबर को
कईयों को ढूंढ़ना पड़ेगा नया वार्ड: सोमवार को हुई आरक्षण की लॉटरी ने मौजूदा दावेदारों और फिर से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे कई पूर्व पार्षदों का गणित बिगाड़ दिया है. उन्हें अब आस-पड़ोस के नए वार्डों का रुख करना होगा. कई वैकल्पिक रास्ते ढूंढ़ने पड़ेंगे. कई वार्ड जो जनरल के लिए आए हैं, वहा पार्टियों को आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार उतारने पड़ेंगे.
पूर्व में यह थी स्थिति: तत्कालीन सरकार ने अक्टूबर 2019 में दो भागों उत्तर-दक्षिण में बांटा गया था. दोनों में 80-80 वार्डों सहित 160 वार्ड थे. वर्ष 2020 में चुनाव के बाद उत्तर में कांग्रेस और दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बना था, अब फिर सरकार ने एक निगम बनाकर सौ वार्ड बना दिए हैं.
इसे भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 41 जिला प्रमुख पदों के लिए निकली आरक्षण लॉटरी, 20 पद महिलाओं के लिए
लॉटरी जिला कलेक्टर आलोक रंजन मौजूदगी में स्कूल बालिका द्वारा निकाली गई. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे. नगर निगम वार्डों की लॉटरी होने के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बन चुकी है. आचार संहिता लगने के साथी पार्टी अपने उम्मीदवारों की प्रक्रिया शुरू कर देगी. वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है जो भी व्यक्ति इच्छुक होगा, उसे पर विचार किया जाएगा युवाओं को भी तरजीह दी जाएगी.
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जोधपुर नगर निगम की वार्ड आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है. जिले के अन्य छह निकायों के लिए यह प्रक्रिया अभी जारी है. नगर निगम में अनुसूचित जनजाति के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. यह वार्ड संख्या 4 और छह है. इसमें चार नंबर वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है. सामान्य वर्ग के 65 वार्ड है. इनमें महिला के लिए कुल 22 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. 13, 52, 56, 59, 57, 33, 3, 97, 68, 14, 11, 85, 51, 44, 12 71, 78, 24, 46, 99, 95, 48 शेष वार्ड पूरी तरह से सामान्य, जिसमें पुरुष महिला कोई भी चुनाव लड़ सकता है.
43 वार्ड जो पूरी तरह से सामान्य: 5, 7, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 27, 28, 31, 37, 38, 40, 42, 43, 45, 47, 49, 54, 55, 58, 63, 64, 66, 67, 69, 72, 73, 75, 77, 79, 80, 81, 82, 84, 93, 94, 96, 98, 100.
इसे भी पढ़ें- Jaipur Protest : पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, JDA कूच के दौरान पुलिस से आमना-सामना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jaipur: CJP के एलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबंधन का तोहफा: खाते में आए 11-11 सौ रुपए, आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10% बढ़ा - Sikar News

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में अनाधिकृत प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध


