जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए निकली लॉटरी: इस बार 34 महिला बनेंगी पार्षद, देखिए-वार्डों की पूरी लिस्ट - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Municipal Corporation Ward Reservation Lottery List | Mayor Seat जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए निकली लॉटरी:इस बार 34 महिला बनेंगी पार्षद, देखिए-वार्डों की पूरी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Municipal Corporation Ward Reservation Lottery List | Mayor Seat
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए निकली लॉटरी:इस बार 34 महिला बनेंगी पार्षद, देखिए-वार्डों की पूरी लिस्ट
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए आज लॉटरी निकाली गई। 100 वार्डों में से ओबीसी महिला के लिए 7, एससी महिला के लिए 4, एसटी महिला के लिए 1 और अनारक्षित ओपन महिला के लिए 22 वार्ड रिजर्व किए गए हैं।
इस बार शहर में सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 34 महिलाएं पार्षद होंगी। ओबीसी ओपन के 13 वार्ड, एससी के 9 और एसटी ओपन का एक वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 43 वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगरी में रखे गए हैं। यानी इन 43 वार्डों में किसी भी वर्ग का पुरूष उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा।
मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर सभागार में निकाली गई इस लॉटरी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के वार्ड भी इधर-उधर हो गए हैं। वहीं जोधपुर मेयर का पद अनारक्षित ओपन कैटेगरी के लिए रखा गया है। 12 साल बाद निगम मेयर के लिए अनारक्षित ओपन रिजर्व हुआ है।
नगर निगम जोधपुर
आगे देखिए निगम में आरक्षण की स्थिति
लॉटरी से जुड़े अपडेट्स
कलेक्टर ने ब्रीफ किया लॉटरी सिस्टम: लॉटरी शुरू होने से पहले कलेक्टर आलोक रंजन ने लॉटरी सिस्टम को पूरा ब्रीफ किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया कि जनसंख्या के आधार पर एससी और एसटी वार्डों को आरक्षित किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूछा ओबीसी आरक्षण लॉटरी का: लॉटरी शुरू होने से पहले जब कलेक्टर वार्डों की जानकारी दे रहे थे तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने ओबीसी वार्ड रिजर्वेशन को लेकर सवाल किए। इस पर कलेक्टर ने इस पूरे प्रोसेस को ब्रीफ किया। इसके साथ ही लॉटरी कैसे निकाली जाएगी ये भी सभी को बताया।
बंद डिब्बे से स्कूली बच्चियों ने निकाली लॉटरी: लॉटरी निकालने के प्रोसेस को कलेक्टर ने सभी के साथ शेयर किया। इस दौरान बंद डिब्बे में अलग-अलग कैटेगिरी के वार्डों की पर्चियां रखी गई। इसके बाद स्कूली बच्चियों से एक-एक कर कैटेगरी वाइज लॉटरी सभी के सामने निकाली।
कलेक्टर ने टोका और फिर समझाया: लॉटरी शुरू होने से पहले जब माइक में आवाज नहीं आ रही थी तो कुछ लोगों ने वार्डों की स्थिति दोबार रिपीट करने को कहा। इस पर कलेक्टर ने टोकते हुए कहा कि जो भी प्रोसेस होगा उसे बता दिया जाएगा। इसके अलावा मंच पर मौजूद पार्टियों के पदाधिकारियों की आपत्ति होगी तो वे बता देंगे।
लॉटरी निकलने के बाद लगाए नारे: इधर, जैसे ही जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। यहां मौजूद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों ने नारे लगाए।
शहर के 100 वार्डों में 56 वार्ड, जहां 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या है
इन 100 वार्डों में से 56 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 हजार या फिर इससे ज्यादा जनसंख्या हैं। बाकी वार्डों में 10 हजार से कम जनसंख्या है। इन 100 वार्डों में वार्ड नंबर 87 वोटर्स के लिहाज से सबसे बड़ा है, जहां 13 हजार से ज्यादा जनसंख्या हैं। वहीं, वार्ड नंबर 10 में सबसे कम करीब 4 हजार जनसंख्या है। इसमें राजस्व गांव पाल (पूर्व) का हिस्सा शामिल है।
परिसीमन के बाद इस लिस्ट में वार्डों की सीमा और क्षेत्रों को तय कर दिया गया है। किस वार्ड की सीमा कहां से कहां तक लगेगी, कौन-कौन से एरिया होंगे और वहां कितने वोटर्स होंगे, इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा बोले- कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। हम लोग इस प्रक्रिया से संतुष्ट है।
वे बोले-जो भाग्य में लिखा होगा वो अच्छा होगा। चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है। इस बार युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- कॉपी लिंक
कलेक्टर बोले- नगर निगम के सीटों की लॉटरी निकल चुकी है। अलग-अलग कैटेगिरी की लॉटरी निकाली जा चुकी है।
इसके बाद 6 नगर पालिकाओं की लॉटरी होगी।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
नगर निगम की ओर से निकाली गई लाॅटरी प्रक्रिया आज पुरी हुई। इस बार शहर में सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 34 महिलाएं पार्षद होंगी। वहीं ओबीसी के 13 वार्ड पुरूष, एससी के 9 और एसटी का एक वार्ड पुरूष के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 43 वार्ड अनारक्षित पुरूष कैटेगरी में रखे गए हैं।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में ओबीसी महिला के लिए 7 वार्ड रिजर्व रखे गएहैं। इनमें वार्ड संख्या 29, 30, 41, 60, 67, 89, 90 शामिल है।
- कॉपी लिंक
ओबीसी के बीस वार्डो की लॉटरी निकली। वार्ड संख्या 19, 74, 20, 89, 30, 90, 92, 62, 21, 41, 50, 29, 36, 8,10, 53,, 65, 70,60, 61 OBC के लिए रिजर्व रहेंगे।
- कॉपी लिंक
वार्ड संख्या 76, 26, 86, 91,32, 35, 83, 87, 34, 88, 1, 39, 2 ये SC के लिए रिजर्व रखे गए हैं। जबकि वार्ड संख्या 4 ओर 6 ST के लिए रिजर्व रखे गए हैं। अब इसमें महिला या पुरुष या दोनों में से किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा इसकी लॉटरी अब निकाली जा रही है।
- कॉपी लिंक
पहले SC और फिर ST वार्ड की लॉटरी निकलेगी। इसको लेकर जिला कलेक्टर की और से ब्रीफ किया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
कलेक्टर आलोक रंजन और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- कॉपी लिंक
लॉटरी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के पदाधिकारी भी पहुंच चुके है। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के पूर्व वार्ड मेंबर अपने अपने नेताओं के साथ पहुंचे हैं।
- कॉपी लिंक
जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में नगर निगम के वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया कुछ ही देर में शुरू होगी।
कलेक्टर आलोक रंजन लॉटरी निकालेंगे।
- LIVEडूंगरपुर में लॉटरी में आरक्षण को लेकर विवाद: भाजपा विधायक ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी, देखें- जयपुर समेत प्रमुख शहरों के वार्डों की लिस्ट
- राजस्थान- इंटरव्यू में पता चलेगी कौनसी मानसिक बीमारी: जयपुर-जोधपुर के 4 बड़े हॉस्पिटल तलाशेंगे कैसे रोकें सुसाइड, पढ़ें- मरीज से कौनसे सवाल होंगे
- शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल का प्लास्टर गिरा: छुट्टी होने से बड़ा हादसा टला, राजस्थान में कल 8 जिलों में बरसात का अलर्ट
- झुंझुनूं के नेवी जवान मुंबई में फंदे से लटके मिले: बिस्तर पर पड़े थे पत्नी और 2 बच्चों के शव; सुसाइड की आशंका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान जेई भर्ती 2026: 874 पदों के लिए आवेदन खुले, सीधा लिंक यहां

Rajasthan: अब कौन दिखाएगा स्कूलों की बदहाल स्थिति? सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर लगी रोक से पड़ेगा ये असर

वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकली; जयपुर में 50 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व


