होमक्राइमराजापार्क में कार सवार बदमाशों ने लाठी-डंडो से हमला किया, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
क्राइम

राजापार्क में कार सवार बदमाशों ने लाठी-डंडो से हमला किया, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

जयपुर के राजापार्क में बीती रात कार सवार बदमाशों ने गुंडागर्दी का तांडव मचाया, उन्होंने जूस सेंटर मालिक पर हमला किया और राहगीरों पर लाठी डंडे से हमला किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

AajTak के अनुसार20 जुलाई 2026 को 09:22 am बजे
राजापार्क में कार सवार बदमाशों ने लाठी-डंडो से हमला किया, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

जयपुर के राजापार्क में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत कार सवार बदमाशों ने बीच बाजार खुलेआम गुंडागर्दी का ऐसा तांडव मचाया कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. बदमाशों ने पहले एक जूस सेंटर में घुसकर मालिक पर जानलेवा हमला किया, फिर भागते समय कार से लोगों को कुचलने की कोशिश की और आखिर में डंडे-सरिए लेकर राहगीरों पर टूट पड़े. पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात कार में सवार कुछ युवक तेज रफ्तार से इलाके में पहुंचे. अचानक वे एक जूस सेंटर में घुस गए और किसी बात को लेकर दुकान मालिक वैभव पर हमला बोल दिया. बदमाशों ने डंडों से वैभव के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए. खून से लथपथ वैभव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 12 टांके लगाए.

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से फरार होने लगे. इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार से राजापार्क निवासी कुणाल भाटिया और दुकानदार समीर को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए. कुणाल भाटिया के सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसके चलते डॉक्टरों को 5 टांके लगाने पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने और रोकने की कोशिश की तो कार से उतरते ही बदमाशों ने डंडे और लोहे के सरिए निकाल लिए.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों पर हमला शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें