होमक्राइमखाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार
क्राइम

खाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

खाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार झारखंड पुलिस के इनपुट के आधार पर खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया. Published : July 6, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
खाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

खाटूश्यामजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

झारखंड पुलिस के इनपुट के आधार पर खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार किया.

Published : July 6, 2026 at 1:06 PM IST

सीकर: जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का आरोपी को गिरफ्तार किया है. झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह को खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलने के बाद यह झारखंड और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.

खाटूश्यामजी थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि झारखंड पुलिस ने खाटूश्यामजी थाना पुलिस को सूचना दी थी कि हत्या का मुख्य आरोपी नीरज सिंह खाटूश्यामजी क्षेत्र में छिपा है. सूचना मिलते ही खाटू थाने के हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने तत्काल मोर्चा संभाला. दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक खाटूश्यामजी क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया और आरोपी की संभावित लोकेशन पर नजर बनाए रखी.

होटल से किया गिरफ्तार: उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी पुलिस टीम मंडा रोड स्थित एक होटल तक पहुंची, जहां से आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डी) बार के मालिक नीरज सिंह के रूप में हुई. हिरासत में लेने के बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी. इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम खाटूश्यामजी पहुंची, जहां सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी नीरज सिंह को उनके सुपुर्द कर दिया गया. अब झारखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ जमशेदपुर ले जाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें