होमशिक्षा-करियरजयपुर सहित सभी संभागों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी, जिला प्रभारियों को सिंबल देकर किया रवाना
शिक्षा-करियर

जयपुर सहित सभी संभागों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी, जिला प्रभारियों को सिंबल देकर किया रवाना

जयपुर सहित सभी संभागों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी, जिला प्रभारियों को सिंबल देकर किया रवाना भाजपा ने दावा किया है कि टिकट को लेकर कोई गतिरोध नहीं है. Published : August 30, 2026 at 8:14 PM IST जयपुर: निकाय चुनाव…

ETV Bharat के अनुसार30 अगस्त 2026 को 03:32 pm बजे
जयपुर सहित सभी संभागों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी, जिला प्रभारियों को सिंबल देकर किया रवाना

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर सहित सभी संभागों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी, जिला प्रभारियों को सिंबल देकर किया रवाना

भाजपा ने दावा किया है कि टिकट को लेकर कोई गतिरोध नहीं है.

Published : August 30, 2026 at 8:14 PM IST

जयपुर: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में जयपुर सहित सभी संभागों में नगरीय निकाय के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन पूरा हो चुका है. जिला प्रभारियों को सिंबल और अधिकृत प्रत्याशियों की सूची देकर रवाना किया गया है. पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर पार्टी स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी गंभीरता और व्यापक विचार-विमर्श के साथ हुई है.

उन्होंने कहा कि जयपुर संभाग के उम्मीदवारों को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा की गई है. शनिवार को अलवर संभाग के दो जिलों के संबंध में चर्चा हुई थी, जबकि आज जयपुर सहित पूरे जयपुर संभाग के जिलों के उम्मीदवारों पर एक-एक कर विचार-विमर्श किया गया. इधर, कहा यह जा रहा है कि पार्टी की ओर से आज देर रात को प्रत्याशियों की सूची औपचारिकता के तौर पर जारी की जा सकती है.

पढ़ें: निकाय चुनाव आवेदनकर्ताओं से बोले सीएम भजनलाल, 'पार्टी कार्यकर्ता के योगदान को नहीं भूलती'

'अलग-अलग लेवल के सर्वे के आधार पर टिकट का फैसला': डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी में उम्मीदवार चयन को लेकर किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है. भाजपा विभिन्न स्तरों पर प्राप्त सर्वे के परिणामों का अध्ययन के बाद टिकट जारी करती है. इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं परामर्श के आधार पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाई जाती है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद ही पूरी पारदर्शिता के साथ सिंबल दिए जाएंगे.

पढ़ें: निकाय चुनाव 2026 : योजनाओं के दम पर वोटर्स को साधेगी भाजपा, प्रचार के लिए जयपुर से निकले रथ

जयपुर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बढ़ाने का दावा: इधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुलाल सैनी ने कहा कि जयपुर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा. पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. जयपुर के विधायकों, मंत्रियों, पूर्व विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से नामों पर चर्चा की गई है. सभी की राय और सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

'विकास कार्यों को लेकर जाएंगे जनता के बीच': डॉ सैनी ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी. जयपुर को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाने के संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है. शहर के सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के लिए भाजपा का स्पष्ट विजन है और जनता के आशीर्वाद से जयपुर में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनेगा.

'पार्टी एकजुटता के साथ उतरेगी मैदान में': डॉ सैनी ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार का बजट ज्ञान और विकास आधारित है, जिसमें गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें