होम›राजनीति›जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव : भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को उतारा मैदान में, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी
राजनीति

जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव : भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को उतारा मैदान में, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव : भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को उतारा मैदान में, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी दोनों ही पार्टियों ने ऐनवक्त पर पूर्व में संभावित उम्मीद्वारों को बदल कर दूसरे प्रत्याशी मैदा…

ETV Bharat के अनुसार19 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव : भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को उतारा मैदान में, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव : भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को उतारा मैदान में, कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

दोनों ही पार्टियों ने ऐनवक्त पर पूर्व में संभावित उम्मीद्वारों को बदल कर दूसरे प्रत्याशी मैदान में उतार दिए, जिससे मुकाबला रोचक हो गया.

Published : September 19, 2026 at 3:30 PM IST

जोधपुर: जोधपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने नामांकन भरा है. मेहता के नाम पर सहमति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बनी, इसके बाद सीएम ने वीडियो कॉल कर उनसे बात की. इधर, कांग्रेस ने भी अंतिम समय पर अपनी रणनीति बदल दी. पार्टी ने हाईब्रीड फार्मूला अपनाया, जिसके तहत पार्षद बने बिना ही महापौर बना जा सकता है. इसके तहत कांग्रेस के कद्दावर नेता और जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी को मेहता के सामने उतार दिया. अब यह मुकाबला बेहद रोचक होगा. नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने शहर में नगर निगम के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की बात कही है. सोलंकी ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, इसलिए वे प्रत्याशी बने हैं.

पहले वार्ड में होना था मुकाबला, अब महापौर के लिए होगा: मेहता ने वार्ड संख्या 82 से कांग्रेस के अरविंद परिहार को 486 के अंतर से हराया था. पहले अरविंद परिहार की जगह कांग्रेस राजेंद्र सिंह सोलंकी को यहां प्रत्याशी बना रही थी. बाद में सोलंकी के खास परिहार को प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन शायद मुकाबला तय था, जिसके चलते अब महापौर के पद के लिए आमने-सामने आ गए.

पढ़ें: कोटा मेयर चुनाव: कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता कुमारी सुमन ने किया नामांकन, किया जीत का दावा

कांग्रेस में ऐन वक्त पर बदली रणनीति, सोलंकी को उतारा: राजसिको के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता मेघराज लोहिया महापौर के दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका नाम कट गया. कांग्रेस की ओर से नामांकन भरने के लिए कांग्रेस के नेता और जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीष पंवार, करण सिंह उचियारड़ा और कांग्रेस के प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत निगम पहुंचे. कांग्रेस की ओर से नरेश चंद्र जोशी, प्रदीप गांग, गणपत सिंह चौहान पहुंचे. उनके साथ निर्दलीय पार्षद भी थे. नरेश जोशी, प्रदीप गांग और गणपत सिंह चौहान के नामांकन तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर सबको रोक दिया गया. जयपुर से आए एक कॉल ने सबको सकते में डाल दिया. पार्टी ने हाइब्रिड मॉडल अपनाते हुए जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी का नामांकन करवा दिया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें