जयपुर से लापता हुए एक ही घर के चार बच्चे, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिले, बस में बैठकर अपने गांव जा रहे थे
जयपुर से लापता हुए एक ही घर के चार बच्चे, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिले, बस में बैठकर अपने गांव जा रहे थे यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे अकेले अपने गांव क्यों रवाना हुए? Published : June 25, 2026 at 11:02 AM IST जयपु…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर से लापता हुए एक ही घर के चार बच्चे, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिले, बस में बैठकर अपने गांव जा रहे थे
यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे अकेले अपने गांव क्यों रवाना हुए?
Published : June 25, 2026 at 11:02 AM IST
जयपुर : मुहाना थाना इलाके की एलएनटी रोड के पास से एक ही परिवार के चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया. पुलिस और परिजनों ने तब जाकर राहत की सांस ली, जब चारों बच्चे उत्तर प्रदेश में अयोध्या के पास अपने गांव में सकुशल मिल गए. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और परंपरागत पुलिसिंग का उपयोग करते हुए चारों बच्चों को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है.
मुहाना थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अनिरुद्ध साहनी की बेटियां अंशिका (13) और अराध्या (9), पप्पू साहनी की बेटी सलोनी (11) और बेटे सचिन (8) के साथ 23 जून को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वे घर नहीं लौटे. गहन पड़ताल के बाद वे चारों उत्तर प्रदेश में कुशीनगर में सकुशल मिल गए हैं. वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपने गांव जा रहे थे. पुलिस को मिली सटीक जानकारी के आधार पर बच्चों को कुशीनगर से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है. उन्हें जयपुर वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे अकेले अपने गांव क्यों रवाना हुए?
पढे़ं. कोटा में लापता हुए 10 साल के बच्चे की हत्या! सुनसान इलाके की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव
डाई फैक्ट्री में काम करता है एक भाई : उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले अनिरुद्ध साहनी और उनके भाई पप्पू साहनी जयपुर में रहते हैं. अनिरुद्ध साहनी डाई फैक्ट्री में मैनेजमेंट का काम संभालते हैं. पप्पू साहनी भी जयपुर में ही काम करते हैं. दोनों भाइयों के चारों बच्चे परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर अपने गांव के किए रवाना हो गए. इधर, उनके लापता होने की जानकारी मिलने पर घर में हड़कंप मच गया. चारों बच्चों में से किसी के पास भी मोबाइल नहीं होने से उनकी लोकेशन ट्रैस करने में भी पुलिस को परेशानी आई.
पढे़ं. अलवर में 3 साल के मासूम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
मालपुरा गेट इलाके में मिली फुटेज : पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चारों बच्चे एकसाथ मालपुरा गेट की तरफ जाते दिखाई दिए. इस बीच वे चूड़ी की एक दुकान पर भी रुके. एक दूसरी फुटेज में चारों बच्चे एक ई रिक्शा के पास खड़े नजर आए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों के जाने का रूट मैप तैयार किया और कई लोगों से पूछताछ की. उनके एक बस में बैठकर जाने की बात सामने आने पर एक टीम को रवाना किया गया.
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान : इससे पहले पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मालपुरा गेट बस स्टैंड, बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की तलाश की. रास्ते में पड़ने वाले कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की. मुहाना थाना पुलिस की सूचना पर जयपुर में आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


