होमसेहतअजगर के काटने पर डॉक्टर्स को हुई थी हैरानी, तुरंत किया गया इलाज
सेहत

अजगर के काटने पर डॉक्टर्स को हुई थी हैरानी, तुरंत किया गया इलाज

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। एक व्यक्ति पर अजगर ने काट लिया, जिसके बाद में वो उसे एक बाल्टी में लेकर अस्पताल पहुंच गए। यहां सूझबूझ दिखाते हुए उसने अपने पैर पर चुन्नी से पट्टी बांधी और डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। सूत्र: नवभारत टाइम्स

Navbharat Times के अनुसार23 जुलाई 2026 को 01:12 pm बजे
अजगर के काटने पर डॉक्टर्स को हुई थी हैरानी, तुरंत किया गया इलाज

सौजन्य से:- Navbharat Times

'इसी ने काटा है, इलाज कीजिए! ' राजस्थान के बांसवाड़ा में बाल्टी में अजगर लेकर शख्स, डॉक्टर्स हुए हैरान

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान के बांसवाड़ा में सरस डेयरी परिसर में काम करने वाले 45 वर्षीय गिरीश को अजगर ने काट लिया, जिसके बाद वो उसे एक बाल्टी में लेकर अस्पताल में पहुंच गए। यहां इस दौरान ये नजारा देख चिकित्सक भी चौंक गए।

अस्पताल में मचा हड़कंप

घटना के तुरंत बाद सूझबूझ दिखाते हुए गिरीश ने एहतियातन अपने पैर पर चुन्नी से पट्टी बांधी। वहीं साथी कर्मचारियों की मदद से अजगर को सुरक्षित एक बाल्टी में बंद कर दिया गया। इसके बाद गिरीश खुद बाल्टी में बंद अजगर को लेकर महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल पहुंचे। बाल्टी में अजगर देखकर अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गिरीश ने डॉक्टरों को पैर पर काटने का निशान दिखाते हुए कहा, इसने काटा है, इलाज कर दीजिए।डॉक्टर भी चौंके, गिरिश को तुंरत दिया एंटी वेनम

बाल्टी में बंद अजगर को देख यहां मौजूद चिकित्सकर भी चौंक गए। इसके बाद स्थिति को संभालते हुए डॉक्टरों ने अजगर की पहचान की और तुरंत गिरीश का इलाज शुरू कर एंटी वेनम का इंजेक्शन दिया। एमजी अस्पताल के डिप्टी PMO डॉ. दामोदर गोयल के अनुसार, मरीज को समय पर जरूरी दवाइयां दे दी गई थीं, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।अजगर में नहीं होता जहर

विशेषज्ञों का कहना है कि अजगर में जहर नहीं होता है, हालांकि उसके काटने पर दांत शरीर में टूटकर रह जाने से गंभीर इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, कई बार घबराहट और डर के कारण भी व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ जाती है।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें