जयपुर की बदहाल सड़कें, सीवर ओवरफ्लो, अतिक्रमण और बंद स्ट्रीट लाइट: नागरिकों की समस्याओं की तस्वीर
जयपुर के अलग-अलग इलाकों में कहीं सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, तो कहीं टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। संबंधित विभागों ने समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्रवाई की है.

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues | Sewer Overflow, Damaged Roads & Street Light Problems
चित्रकूट नगर में सीवर ओवरफ्लो, आमेर में बदहाल सड़क:कहीं अतिक्रमण तो कहीं बंद स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी, जयपुर की समस्याओं की तस्वीर
- कॉपी लिंक
जयपुर। शहर की बुनियादी सुविधाओं में छोटी-सी लापरवाही भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। जयपुर के अलग-अलग इलाकों में कहीं सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, तो कहीं टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इन समस्याओं को नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया है।
चित्रकूट नगर, आमेर, ट्रांसपोर्ट नगर और नेहरू नगर से कई शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, कुछ मामलों में विभागों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है। शास्त्री नगर में नाली का फेरो कवर बदला गया, जबकि सूर्य नगर में बदहाल सड़क की समस्या का समाधान किया गया।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
रोड पर बह रही सीवर की गंदगी जयपुर शहर के चित्रकूट नगर संध्या मार्ग से संजय माथुर ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर ओवरफ्लो के बारे में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सेक्टर 6 में रामपाल ब्लड बैंक के पास काफी सारी गंदगी हो रही है। सीवर लाइन खुली हुई होने के कारण पूरी गंदगी रोड पर बह रही है। हर तरफ गंदा पानी बहने से बदबू भी आती है।
सड़क के गड्ढों में भर रहा सीवर का पानी आमेर क्षेत्र के मेहंदी का बास निजला की ढाणी के रहने वाले दिलीप कुमार झा ने 'भास्कर समाधान' पर टूटी और बदहाल सड़क की समस्या के बारे में लिखा है। दिलीप ने बताया कि सालों से रोड टूटी है साथ ही सीवर का पानी भी सड़क के गड्ढों में भर रहा है। इस रास्ते से लोगों को आने-जाने में परेशानी आती है और बदबू भी हर समय झेलनी पड़ रही है।
कॉलोनी में आने-जाने के मुख्य रास्ते में अतिक्रमण आगरा रोड के पास ट्रांसपोर्ट नगर से अवैध पार्किंग की समस्या सामने आई है। मामले में क्षेत्रवासी अनिल असवाल ने बताया कि कॉलोनी में आने-जाने के लिए जो मुख्य टी पॉइंट है वहां पर अवैध तरीके से बसों की पार्किंग की जाती है। जिसकी वजह से रास्ता काफी कम रह जाता है।
इलाके में एक भी लाइट न जलने से परेशानी पानी पेच के गोखले मार्ग नेहरू नगर से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने आई है। समस्या के बारे में क्षेत्रवासी कंवरपाल सिंह ने पोस्ट किया कि इलाके में एक भी लाइट नहीं जलती है। रात के समय में लोगों को काफी समस्या आती है। बच्चों और महिलाओं के लिए तो बहुत असुरक्षित भी है। लोगों ने मांग की है कि इलाके की लाइटों को जल्द ठीक किया जाए।
शास्त्री नगर में पोस्ट के बाद बदला गया फेरो कवर शास्त्री नगर के रहने वाले सुरेश कुमार ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर शिवाजी नगर से नाली के फेरो कवर की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि बार-बार शिकायत के बाद भी इसका कवर नहीं बदला जा रहा था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है।
सूर्य नगर में ठीक हुई सड़क जयपुर शहर के सूर्य नगर बुद्धसिंह पुरा इलाके से समिता ने 'भास्कर समाधान' पर कुछ समय पहले रोड की बदहाली के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि पिछले 2 सालों से रोड तालाब की तरह दिख रही थी। लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी। हालांकि, राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने इसका समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को राहत मिली है।
ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' सूर्य नगर बुद्धसिंह पुरा इलाके से खराब रोड लाइट के बारे में समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी समिता ने 'भास्कर समाधान' पर कुछ समय पहले रोड की बदहाली के बारे में पोस्ट किया था। समस्या सामने आने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
ये खबरें भी पढ़िए…
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भारी बारिश का तेज दौर: राजस्थान में तीन अलग-अलग मौसम सिस्टम एक्टिव, 4 दिन जारी रहेगी मानसून की बरसात

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में नदियों के प्रदूषण पर लगाया सख्त ध्यान

बीकानेर में नहर का चैनल टूटा, खेत डूबे, सड़क बही: चित्तौड़गढ़ में मकान पर बिजली गिरी, जैसलमेर-जोधपुर की 3 ट्रेनें कैंसिल, 5 जिलों में लगातार बरसात - Jaipur News


