होमक्राइमजयपुर: मोमोज स्टॉल लगाने वाली युवती को अब भी इंसाफ का इंतजार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
क्राइम

जयपुर: मोमोज स्टॉल लगाने वाली युवती को अब भी इंसाफ का इंतजार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Jaipur News: मोमोज स्टॉल लगाने वाली रेशू गुप्ता को अब भी इंसाफ का इंतजार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल Jaipur News In Hindi: जयपुर में पुलिस की बेरहमी का शिकार हुई मोमोज स्टॉल संचालक रेशू गुप्ता इंसाफ मांग रही है. एफआईआ…

ABP News के अनुसार27 जून 2026 को 05:29 am बजे
जयपुर: मोमोज स्टॉल लगाने वाली युवती को अब भी इंसाफ का इंतजार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

सौजन्य से:- ABP News

Jaipur News: मोमोज स्टॉल लगाने वाली रेशू गुप्ता को अब भी इंसाफ का इंतजार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Jaipur News In Hindi: जयपुर में पुलिस की बेरहमी का शिकार हुई मोमोज स्टॉल संचालक रेशू गुप्ता इंसाफ मांग रही है. एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, पीड़िता ने CM से न्याय की गुहार लगाई.

जयपुर में पुलिस की कथित बेरहमी का शिकार हुई मोमोज का स्टॉल लगाने वाली युवती रेशू गुप्ता को अब भी इंसाफ का इंतजार है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक ना तो किसी आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की गई है और ना ही उन्हें सस्पेंड किया गया है. पीड़िता रेशू गुप्ता गंभीर हालत में घर पर ही इलाज करा रही हैं. उनके शरीर पर अब भी कई जगह जलने के निशान हैं.

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता रेशू ने इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इंसाफ की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले की वजह से ही उसे पुलिस की बेरहमी झेलनी पड़ी है, ऐसे में उन्हें इस मामले में दखल देना चाहिए. दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उचित मुआवजा मिलना चाहिए.

Jaipur News: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर जमकर पीटा

पीड़िता रेशू ने वीआईपी कल्चर को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उसका कहना है कि जो लोग जनता के वोट से वीआईपी बनते हैं, उन्हें जनता पर इस तरह का जुल्म होने से रोकना चाहिए.

#WATCH | सीएम को महिला की चीख सुनाई नहीं दी !

— ABP News (@ABPNews) June 26, 2026

देखिए 'भारत की बात' प्रतिमा मिश्रा (@pratimamishra04) के साथhttps://t.co/smwhXUROiK#VVIP #JaipurPolice #Rajasthan #ABPNews pic.twitter.com/nMHzuAmKCa

रेशू गुप्ता और उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करना चाहती है. परिवार का कहना है कि अगर आज इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कल किसी दूसरे गरीब के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है. इसलिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है.

लोगों में नाराजगी, पुलिस ने जांच का दिया हवाला

इस घटना को लेकर जयपुर के लोगों में भी नाराजगी है. कई महिलाओं का कहना है कि वीआईपी कल्चर पर रोक लगनी चाहिए. उनका मानना है कि अगर इस व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं.

वहीं, इस पूरे मामले पर जयपुर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल औपचारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें