होमक्राइमचचेरे भाई के साथ 'लिव-इन' में थी जयपुर की आयुषी! सुपारी देकर मां की हत्या मामले में बड़ा खुलासा
क्राइम

चचेरे भाई के साथ 'लिव-इन' में थी जयपुर की आयुषी! सुपारी देकर मां की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

जयपुर में अपनी ही मां नीरज की हत्या करवाने वाली बेटी आयुषी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वकील चंद्रप्रकाश का कहना है कि आयुषी अपने चचेरे भाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आगे जानिए विधवा मां की हत्या करने वा…

Navbharat Times के अनुसार12 जुलाई 2026 को 11:17 am बजे
चचेरे भाई के साथ 'लिव-इन' में थी जयपुर की आयुषी! सुपारी देकर मां की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में अपनी ही मां नीरज की हत्या करवाने वाली बेटी आयुषी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वकील चंद्रप्रकाश का कहना है कि आयुषी अपने चचेरे भाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। आगे जानिए विधवा मां की हत्या करने वाली बेटी आयुषी को लेकर क्या-क्या खुलासे हुए।

जयपुर: राजस्थान में संपत्ति हड़पने और अनुकंपा पर सरकारी नौकरी पाने के लिए जयपुर की 23 साल की युवती आयुषी शर्मा ने अपनी मां को मरवा दिया था। आयुषी ने मां की हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी थी। सुपारी किलर ने स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर आयुषी की मां नीरज शर्मा को कुचल डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को एक्सीडेंट का रूप दिया गया लेकिन पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक नीरज शर्मा की पुत्री आयुषी, उसके ताऊ मोहन स्वरूप सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस केस में जो लिव-इन रिलेशनशिप की जानकारी सामने आई, वो चौंकाने वाली है।

पहले जानिए 4 जुलाई की शाम को क्या-क्या हुआ?

4 जुलाई की शाम को जयपुर के प्रताप नगर में स्कॉर्पियो की टक्कर से 45 साल की महिला नीरज शर्मा की मौत हो गई थी। मृतका के भाई राकेश शर्मा ने इस दुर्घटना पर शक जताया और हत्या का संदेह जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। एसीपी हरिशंकर शर्मा के निर्देशन में जब जांच हुई तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। जांच में पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि मर्डर था जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या का मुख्य सूत्रधार आयुषी के ताऊ का लड़का बलराम उर्फ रवि फिलहाल फरार है।

चचेरे भाई के साथ लिव-इन में रही थी आयुषी

जयपुर की प्रताप नगर पुलिस ने मां की हत्यारी बेटी आयुषी और उसके ताऊ मोहन स्वरूप को जेल भेज दिया जबकि सुपारी किलर पुलिस की रिमांड पर है। इधर पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि 23 साल की आयुषी शर्मा पिछले एक साल से अपने ताऊ मोहन स्वरूप के बेटे बलराम उर्फ रवि के साथ लिव-इन में रहती थी। उसने विधवा मां और दिव्यांग भाई को अकेला छोड़ दिया। मृतका नीरज शर्मा के भाई राकेश के वकील चंद्रप्रकाश का कहना है कि आयुषी अपने चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों के बीच अवैध संबंध होने का संदेह है।

बलराम ने फंसा लिया जाल में

एडवोकेट चंद्रप्रकाश का कहना है कि मोहन स्वरूप का बेटा बलराम उर्फ रवि बेरोजगार था। वह नीरज शर्मा की पूरी संपत्ति हड़पना चाहता था। संपत्ति हड़पने के लिए पहले उसने अपने चाचा विजय शर्मा की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। विजय शर्मा की मौत के बाद बलराम ने ही अपनी चाची नीरज शर्मा की हत्या की प्लानिंग बनाई। चाचा चाची की हत्या के लिए उसने आयुषी को अपने जाल में फंसाया और उसे मोहरा बनाया। चंद्रप्रकाश का कहना है कि आयुषी पढ़ने में काफी होशियार थी। पहले वे माता पिता का पूरा ख्याल रखती थी लेकिन जब से वह बलराम के जाल में फंसी। तब से उसका व्यवहार बदल गया। वह बात-बात पर लड़ाई झगड़ा करने लगी।

चाचा ने ही बलराम को कराई थी LLB

एडवोकेट चंद्रप्रकाश का कहना है कि मृतका नीरज शर्मा के पति विजय शर्मा हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर थे। वे जयपुर में अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ रहते थे। विजय वशिष्ठ (शर्मा) ने अपने छोटे भाई मोहन स्वरूप के बेटे बलराम के अच्छे भविष्य के लिए उसे एलएलबी की पढ़ाई करवाई। बलराम को अपने साथ रखा लेकिन एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद भी उसने वकालत की प्रैक्टिस नहीं की। वह बेरोजगार ही घूमता रहता था। जिस बलराम को घर में रख कर खाना खिलाया और पढ़ाया लिखाया, उसी बलराम ने पहले अपने चाचा विजय शर्मा की हत्या का षड़यंत्र रचा और फिर चाची नीरज शर्मा की हत्या का। दोनों ही हत्याओं में उसने उन्हीं की बेटी आयुषी को मोहरा बनाया।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें