जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी
जयपुर : आज से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा. 16वीं विधानसभा का छठा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. आज प्रश्नकाल नहीं होगा. विधेयकों को सदन के पटल पर इंटरड्यूस किया जाएगा. शोकभिव्यक्ति होगी, प्रमुख नेताओं के…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर : आज से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा. 16वीं विधानसभा का छठा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. आज प्रश्नकाल नहीं होगा. विधेयकों को सदन के पटल पर इंटरड्यूस किया जाएगा. शोकभिव्यक्ति होगी, प्रमुख नेताओं के निधन पर शोक जताया जाएगा. आगामी कार्य योजना के लिए आज BAC की बैठक होगी.
सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा समान नागरिक संहिता बिल-2026 को लेकर है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी. बैठक में राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई थी.
इस प्रस्तावित कानून में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे व्यक्तिगत मामलों में समान कानूनी प्रावधान शामिल हैं. कमर्शियल टेक्सेशन से जुड़ा विधेयक भी पेश होने की संभावना है. सरकार की कोशिश है कि सीमित अवधि में महत्वपूर्ण विधायी काम पूरे किए जाएं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


