जयपुर से गिरफ्तार स्लीपर सेल बबीता अब मुंह छिपाते जेल पहुंची, आतंकी संगठन कर रहे थे मोबाइल नंबर का यूज
जयपुर की एटीएस कोर्ट ने जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी स्लीपर सेल बबीता की रिमांड पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। जाँच में सामने आया कि बबीता ने अपने मोबाइल ओटीपी पाकिस्तानी आकाओं को देकर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर की एटीएस कोर्ट ने जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी स्लीपर सेल बबीता की रिमांड पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। जाँच में सामने आया कि बबीता ने अपने मोबाइल ओटीपी पाकिस्तानी आकाओं को देकर सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल करने की छूट दी थी।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से गिरफ्तार स्लीपर सेल बबीता की सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद एटीएस की टीम ने उसे फिर से कोर्ट में पेश किया। शनिवार 27 जून को अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 11 जयपुर महानगर द्वितीय की कोर्ट ने बबीता को जेल भेजने के आदेश दे दिए। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद सहित कई आतंकी संगठनों से संपर्क रखने वाली बबीता को अब जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाली बबीता अब अपना मुंह छिपाते हुए जेल पहुंच गई है।
पाकिस्तान में यूज हो रहे बबीता के मोबाइल नंबर
हैरानी की बात यह है कि बबीता के मोबाइल नंबर पाकिस्तान के आतंकी संगठन इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकी संगठनों के सदस्यों को बबीता ने अपने दो मोबाइल नंबर बताए। उन दोनों मोबाइल नंबर पर वाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अकाउंट बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म डाउनलोड करने के दौरान बबीता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आए थे। वह ओटीपी उसने पाकिस्तानी लोगों को बता दिए। जिसके बाद बबीता के मोबाइल नंबर से पाकिस्तानी लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैंडल कर रहे थे।
नेटवर्क खंगालने में जुटी एटीएस
सवाई माधोपुर की रहने वाली बबीता पिछले कई वर्षों से जयपुर में वाटिका में अपने माता पिता के साथ रहती थी। एक सप्ताह पहले एटीएस की टीम ने वाटिका स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार किया। 7 दिन की पूछताछ में एटीएस ने उस नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जिस नेटवर्क से बबीता जुड़ी हुई थी। पूछताछ में पता चला है कि बबीता पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद सहित कई देशों के संगठनों के संपर्क में थी। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए वह अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहकर स्लीपर सेल के रूप में काम कर रही थी।
घर वालों को भनक तक नहीं
37 वर्षीय बबीता की शादी 19-20 वर्ष की आयु में ही हो चुकी थी। पति से अनबन के चलते वह अलग रहने लगी। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। बबीता अपने माता पिता और भाई के साथ जयपुर के वाटिका स्थित मकान में रहती थी। आधी रात के बाद तक वह जगी हुई रहती थी और मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। माता पिता यही सोचते थे कि बबीता सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियोज देखती होगी लेकिन जब एटीएस ने बबीता को गिरफ्तार किया। तब बबीता के घरवालों को उसकी हरकतों के बारे में पता चला।
डंकी रूट से पाकिस्तान जाने की फिराक में थी बबीता
जांच में पता चला है कि बबीता पिछले कई महीनों से अलग-अलग संगठनों के संपर्क में थी। ऑनलाइन कलमा पढ़कर वह अपना धर्म भी बदल चुकी थी। आतंकी संगठनों के सदस्यों ने उसका इतना ब्रेनवॉश कर दिया कि वह पाकिस्तान जाने की तैयारी कर चुकी थी। वह डंकी रूट से पाकिस्तान जाने का प्लान तैयार कर चुकी थी लेकिन इससे पहले ही इंटेलिजेंस को बबीता की हरकत का पता चल गया और एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंटेलिजेंस की सजगता ने बबीता के पूरे प्लान पर पानी फेर दिया।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


