होमक्राइमसैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब: बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून
क्राइम

सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब: बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

- Hindi News - National - IMD Rainfall LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Gujarat Weather LIVEसैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 03:56 pm बजे
सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:  बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide Mumbai Flood | MP UP Rajasthan Gujarat Weather

LIVEसैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

- कॉपी लिंक

देश ने पूरे मानसून को कवर कर लिया है, लेकिन आज सामने आई तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में मध्य भारत में मानसून ज्यादा एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बादल हैं।

दूसरी ओर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिस्सों में बादल कम हैं। यहां आने वाले दिनों में बारिश की कम संभावनाएं दिख रही हैं।

देश के मानसून के लिए एक और बुरी खबर है। फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में सुपर टायफून 'बावी' बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। इसका असर 3 से 4 हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है।

जब तक यह तूफान चीन नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अच्छी बारिश के लिए अगले करीब एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।

देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

मानसून ने पूरे देश को कवर किया

मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

भुवनेश्वर के कई इलाकों में तेज हवाओं और आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश हो रही है।

- कॉपी लिंक

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। पापुम पारे जिले में एक महिला का शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़ी है। यह महिला एक और व्यक्ति के साथ लापता हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय ताव अजिनी 24 जून को केयी पैन्योर जिले के पोसा में अचानक आई बाढ़ में बह गई थी।

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में शिमला के बनमोर इलाके में बारिश की वजह से एक पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे आवाजाही रुक गई। अधिकारी गिरे हुए पेड़ को रास्ते से हटाने का काम कर रहे हैं।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में स्टंट के दौरान एक कार फंस गई। स्थानीय लोगों ने क्रेन से बाहर निकाला। कार में सवार दोनों युवकों की जान बच गई है।

- कॉपी लिंक

- दिल्ली के तुखमीरपुर में 24 घंटे में 160 मिमी बारिश हुई। विकास मार्ग, संगम विहार, द्वारका, मुनीरका, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर सड़कें डूब गई। गाजीपुर मंडी और आसपास का इलाका पानी में डूब गया। कार पर पेड़ भी गिरा।

- उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 30 शहरों में बारिश हुई। बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की जान गई। हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गईं।

- बिहार के गोपालगंज में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए। राज्य में 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे लैंडस्लाइड में 100 मीटर बह गया। इससे करीब 1000 यात्री फंसे हैं, जिन्हें 27 घंटे बाद निकाला गया। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया।

- कॉपी लिंक

- मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में लंबी दूरी और इंटरसिटी सेवाएं भी शामिल हैं।

- 6 जुलाई को भारी बारिश के बाद करजत और लोणावला के बीच ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई थी। इससे मुंबई-पुणे रूट के तीनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए।

- एक ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। बाकी दो ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके के कारण बहाली में समय लग रहा है।

- रद्द ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुबली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस, दादर-सतारा एक्सप्रेस, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई हैं।

- कॉपी लिंक

त्रिपुरा में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तीन जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया। इसके चलते करीब 11 हजार लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। लगातार बारिश के कारण हालात पर नजर रखी जा रही है।

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में मलबा धंसने के हादसे में अब भी 8 से 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मेयर रवि लांडगे ने बताया कि अब तक 7 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जबकि 4 से 5 लोग हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित बाहर निकल आए थे। राहत और बचाव अभियान जारी है।

यह हादसा 8 जुलाई को हुआ था। भारी बारिश के बीच कचरे का पहाड़ खिसककर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया था, जिससे 16 लोग मलबे में दब गए थे।

- कॉपी लिंक

- हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को सिरमौर और सोलन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

- मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने की चेतावनी दी है।

- गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक सिरमौर जिले के पच्छाद में 207 मिमी, नाहन में 158.5 मिमी, कसौली में 145 मिमी और धर्मपुर में 136.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोलन में 113 मिमी, पालमपुर में 109 मिमी और शिमला में 58.8 मिमी बारिश हुई।

- बारिश से सिरमौर जिले में कई सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला जिले में भी 27 रोड यातायात के लिए बंद हैं। विकासनगर इलाके में एक इमारत के सामने की दीवार गिरने से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास लैंडस्लाइड के बाद सड़क से मलबा हटा दिया गया है। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-3 सरकारी आवासीय परिसर में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वहां रहने वाले 3 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है।

- कॉपी लिंक

केरलम के वायनाड जिले में सुरंग निर्माण स्थल पर हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। शुक्रवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह हादसा 7 जुलाई को वायनाड और कोझिकोड को जोड़ने वाली अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हुआ था।

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने जिले में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।

- कॉपी लिंक

फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में सुपर टायफून 'बावी' बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। चौथी कैटेगरी के इस तूफान का असर 3 से 4 हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है।

जब तक यह तूफान चीन में नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अगले करीब एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर लैंडस्लाइड हुई। मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया। इसके चलते करीब 100 से 150 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर पानी का स्तर बढ़ने से घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।

- कॉपी लिंक

मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।

इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के 69 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर के नजीबाबाद में रिकॉर्ड 306 मिमी बारिश हुई। लखनऊ में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

पंजाब के पटियासा और फतेहगढ़ समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, मोहाली और चंडीगढ़ में रात से ही बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.5°C है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.4°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी में बारिश हुई। बगहा और पटना में दिनभर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

IMD के मुताबिक, आज यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अंबाला और पंचकूला सहित आस-पास के कुछ उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं, 3 जुलाई से 9 जुलाई के दौरान हरियाणा में औसतन 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 31 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी इस हफ्ते सामान्य से करीब 12% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग के नैनीताल और चंपावत सहित 3 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 9 जिलों में 12 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इनमें देहरादून, टिहरी, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

अगले दो से तीन दिन में मानसून एक बार फिर ब्रेक ले सकता है। ये दौर एक हफ्ते चलेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर, बिहार, उप्र के इलाके और उत्तराखंड को छोड़कर समूचे देश में बारिश की गतिविधियां न के बराबर रहेंगी।

- कॉपी लिंक

दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा।

IMD के मुताबिक, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6.3 इंच (160 मिमी) बारिश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में 2.9 इंच (72.6 मिमी) बारिश हुई।

मयूर विहार में 4.1 इंच (103 मिमी), दिल्ली यूनिवर्सिटी में 3.5 इंच (90 मिमी), महरौली में 3.4 इंच (86 मिमी), पूसा और लोधी रोड में 3.3 इंच (83 मिमी), रिज में 3.1 इंच (78 मिमी) और छतरपुर में 2.8 इंच (72 मिमी) बारिश दर्ज की गई।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

11 जुलाई

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।

बिहार के 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।

केरलम के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट। बिहार के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट।

12 जुलाई

पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Topics:

- TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल: पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था

- ममता TMC के बैंक खातों से सीमित लेनदेन कर सकेंगी: हाईकोर्ट ने निगरानी के लिए विशेष अधिकारी तैनात किया, बड़े खर्च पर रोक

- मानसून ने पूरे देश को कवर किया: गाजियाबाद में सड़क धंसी, कार-बाइक गड्ढे में समाईं; उत्तराखंड के उत्तरकाशी-टिहरी में लैंडस्लाइड, मकान गिरा

- डायबिटीज पेशेंट को हफ्ते में एकबार लेना होगा इंसुलिन इंजेक्शन: भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च, 40% तक सस्ती होगी डोज

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें