खेल मंत्री की जोधपुर यात्रा: स्पष्टवादिता का उदाहरण
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने जोधपुर के सूर्या नमकीन भंडार में मिर्ची बड़ा खाया और यहां की यात्रा को अधूरा बताया, साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

सौजन्य से:- ETV Bharat
खेल मंत्री ने खाया मिर्ची बड़ा, बोले- इसके बगैर जोधपुर की यात्रा अधूरी
राज्यवर्धन सिंह बोले- मेरा जीवन हमेशा से अलग रहा है. मेरी तुलना किसी से मत करो.
Published : July 28, 2026 at 10:53 PM IST
जोधपुर: राज्य के उद्योग और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह मंगलवार शाम को जालोरी गेट पर स्थित सूर्या नमकीन भंडार पर पहुंच गए. निजी यात्रा पर पहुंचे मंत्री लोगों की भीड़ में जाकर मिर्ची बड़ा लेने के लिए खड़े हो गए. इस दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनसे बातें करने लगे. दुकान संचालक भी उन्हें अंदर लेकर गए.
इसके बाद उन्होंने वहां लोगों के साथ मिर्ची बड़ा खाया. वे अपने परिवार के साथ निजी यात्रा पर थे, उनके लिए भी मिर्ची बड़े भेजे गए. खेल मंत्री ने कहा कि जोधपुर विजिट मिर्ची बड़ा खाए बगैर पूरी नहीं होती है. इसलिए मैंने जब कहा तो पुलिस यहां लेकर आई.
मेरी किसी से तुलना नहीं करें : गत दिनों जोधपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर के रातानाडा स्थित एक टी स्टॉल पर अपना काफिला रोककर चाय पी थी और लोगों से मुलाकात की थी. 2 दिन पहले उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी जोधपुर आई तो वह अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने ठेले पर सेका जा रहा भुट्टा खरीदा और महिलाओं के साथ खाया था. इस पर उनसे पूछा गया कि आप भी उनकी तरह यहां पहुंचे हैं तो राज्यवर्धन सिंह ने जवाब दिया कि मेरा जीवन हमेशा से अलग रहा है मेरी तुलना किसी से मत करो.
पढ़ें : राजस्थान के खिलाड़ियों को अब मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की डाइट, ड्राई फ्रूट और नॉनवेज भी होंगे शामिल
युवाओं को दे रहे नौकरी : इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार लगातार प्रयास कर रही है. हमने खिलाड़ियों की नियुक्ति की सारी प्रक्रिया का डिजिटाइजेशन किया है. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नियुक्ति देने और पदोन्नति की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है और जहां कहीं भी यदि रुकावट आती है तो उसका मैसेज सीधा खिलाड़ियों को जा रहा है.
खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह भी सीधी उनके खातों में दी जा रही है ताकि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके. उन्होंने कहा कि हमें देश के युवाओं पर पूरा विश्वास है. उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग को भी यह समझना पड़ेगा कि हम पॉल्यूशन को कंट्रोल करके रखें, उसमें राजस्थान सरकार ने कदम बढ़ाए हैं. सबको सहयोग करना चाहिए.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


