आज से राजस्थान विधानसभा का सत्र, टाले जा सकते हैं अहम बिल, निकाय चुनाव का दिखेगा साइड इफेक्ट
राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र शुरू हो रहा है।निकाय चुनाव की घोषणा के कारण सत्र महज 4 दिन चलने के आसार हैं। सत्र से पहले विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगामी दिनों में सदन के कामकाज की रूप…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र शुरू हो रहा है।निकाय चुनाव की घोषणा के कारण सत्र महज 4 दिन चलने के आसार हैं। सत्र से पहले विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगामी दिनों में सदन के कामकाज की रूपरेखा तय की जाएगी।
जयपुुर: राजस्थान में 16 वीं विधानसभा का छठा सत्र आज गुरुवार 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। आज सुबह ठीक 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होगी। अमूमन सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होती है लेकिन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगामी दिनों में सदन के कामकाज की रूपरेखा तय की जाएगी।
महज चार दिन सदन चलने की संभावना
बुधवार 19 अगस्त को निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। ऐसे में निकाय चुनाव की घोषणा के बीच शुरू हो रहे इस सत्र के सीमित रहने के आसार हैं। माना जा रहा है कि सत्र में कुल करीब चार बैठकें हो सकती हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सदन की बैठक प्रस्तावित है, जबकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 24 और 25 अगस्त को बैठक होने की संभावना है। चुनाव की तैयारियों के चलते सत्ता पक्ष का दल भी लोगों के बीच में जाने के कार्यक्रम बना रही है।
नवंबर में आ सकते हैं महत्वपूर्ण विधेयक
सरकार की ओर से इस सत्र में समान नागरिक संहिता समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाने की संभावना थी, लेकिन निकाय चुनाव के कारण लागू आचार संहिता के चलते कई विधेयकों को फिलहाल टाला जा सकता है। ऐसे विधेयक नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में लाए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय की ओर से 21, 24 और 25 अगस्त के तारांकित और अतारांकित प्रश्नों को संबंधित विभागों में जवाब के लिए भेजा गया है। प्रश्नों के जवाब और निर्धारित कामकाज के आधार पर 25 अगस्त तक सत्र चलने की संभावना है। इसके बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।
चुनाव के कारण विधायक संभालेंगे क्षेत्रों में कमान
सत्र के सीमित रहने की सबसे बड़ी वजह निकाय चुनाव मानी जा रही है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अधिकांश विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार और चुनावी तैयारियों में जुटेंगे। ऐसे में सरकार और विपक्ष के लिए विधानसभा के साथ-साथ चुनावी मैदान भी प्राथमिकता बन गया है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह तय होगा कि सीमित समय में सदन में किन मुद्दों और विधायी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर के दर्जी को सूरत आयकर विभाग ने भेजा 974 करोड़ से अधिक की टैक्स रिकवरी का नोटिस, जानिए पूरा मामला

कोटा में आज और कल बारिश का अलर्ट: सुबह से बादल छाए, अब तक 30%,कम बरसात; जानें, बांधों की स्थिति - Kota News

राजस्थान ने ₹3,500 करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं, 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई


