जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, गुस्साई भीड़ ने फूंका वाहन
जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, गुस्साई भीड़ ने फूंका वाहन जोधपुर के झालामंड चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डं…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, गुस्साई भीड़ ने फूंका वाहन
जोधपुर के झालामंड चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के कुड़ी थाना क्षेत्र स्थित झालामंड चौराहे पर शुक्रवार (4 सिंतबर) शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक के साथ मारपीट कर डंपर को आग के हवाले कर दिया.
हादसे का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में सड़क पर सामान्य रूप से यातायात चलता दिखाई दे रहा है. इसी दौरान एक कार सड़क किनारे खड़ी नजर आती है. वहीं एक रिक्शा चालक रॉन्ग साइड से अपना रिक्शा पैदल लेकर जाता दिखाई देता है. तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर सड़क से गुजरता है और महिला तथा रिक्शा चालक उसकी चपेट में आ जाते हैं.
पति-पत्नी बाइक से रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे वापस
टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिक्शा चालक भी उछलकर सड़क पर जा गिरा. हादसा होते ही आसपास के बाजार में मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े. लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.
एसीपी वेस्ट भजनलाल के मुताबिक, बारां जिले के रहने वाले पति-पत्नी बाइक से रामदेवरा दर्शन कर वापस लौट रहे थे. उनके साथ करीब 20 से 25 जातरुओं का जत्था भी था. झालामंड चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. डंपर पति-पत्नी को कुचलते हुए निकल गया, जिसमें महिला की मौत हो गई.
खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर पर में लगाई आग
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस के अनुसार 3 से 4 लोगों ने डंपर में आग लगाई. भीड़ ने चालक की भी पिटाई की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया. इस दौरान झालामंड चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया. झालामंड चौराहे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


