जयपुर: डेढ महीने तक छिपा कर रखा सल्फास, मौका मिलते ही जूस में मिला कर पति को पिला दिया
Jaipur Kavita Mahesh case: जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में प्रेमी संग बसने के लिए पत्नी कविता ने पति महेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में सुसाइड के वाकये से आइडिया लेकर उसने डेढ़ महीने तक सल्फास छिपाए रखा और मौ…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Jaipur Kavita Mahesh case: जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में प्रेमी संग बसने के लिए पत्नी कविता ने पति महेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में सुसाइड के वाकये से आइडिया लेकर उसने डेढ़ महीने तक सल्फास छिपाए रखा और मौका पाकर जूस में मिलाकर पिला दिया।
जयपुर: एक युवती ने अपने प्रेमी के पास जाना चाहती थी। ऐसे में उसने पति को रास्ते से हटाना था। कुछ महीनों पहले गांव में एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर सुसाइड किया तो युवती तो आईडिया मिल गया। उसने सल्फास देकर पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पिता के घर से सल्फास की गोलियां लेकर छिपा ली। डेढ महीने तक सल्फास की गोलियों को छिपाकर रखा फिर मौका मिलते ही पति को जूस में मिलाकर पिला दिया, जिससे पति को मौत हो गई। परिवार वाले यही समझ रहे थे कि तबीयत बिगड़ने से मौत हुई लेकिन पुलिस की जांच में युवती की पूरी करतूत सामने आ गई।
जूस पीते ही बिगड़ी तबीयत
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में स्थित मल्होत्रा नगर निवासी 27 वर्षीय महेश मीणा अपनी पत्नी कविता के साथ हंसी खुशी जिंदगी जी रहा था। 5 अगस्त को महेश मीणा की पत्नी कविता ने कहा कि उसे बोराज से दवाई लेकर आनी है। ऐसे में पति महेश उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर बोराज ले गया। बोराज के पास ही चाकसू में कविता का पीहर था। वह उसे अपने पीहर भी लेकर गई। बाद में घूमने के बहाने उसे नई धाम बस्सी लेकर गई। बस्सी में उसने एक दुकान से पाइनेपल का जूस खरीदा और पति को पिला दिया। ज्यूस पीने के बाद पति महेश की तबीयत बिगड़ने लगी। चूंकि कविता ने ज्यूस में सल्फास की गोलियां मिला दी थी। ऐसे में जहर युक्त ज्यूस पीने से महेश की तबीयत बिगड़ गई।
जब तक मरा नहीं तब तक घुमाती रही
सल्फास की गोलियां मिला हुआ ज्यूस पीने से महेश की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद कविता ने अपने बॉयफ्रेंड गणेश को कॉल करके सूचना दी कि उसने महेश को जहर दे दिया है। आगे की स्थित तुम संभाल लो। इसके बाद कविता के प्रेमी गणेश अपने दो दोस्तों के साथ कविता के पास पहुंचा। महेश और कविता के पास पहुंचने पर गणेश दूर खड़ा हो गया और उसके दो साथी महेश की मदद करने में जुट गए। कभी पानी पिलाया। कभी खुले में लैटाया। समय व्यतीत किया लेकिन किसी ने अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। करीब तीन चार घंटे तक महेश तड़पता रहा लेकिन किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाद में जब उसकी मौत हो गई तो कविता ने अपने देवर को कॉल करके बताया कि महेश की तबीयत खराब हो गई है।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कविता, उसका प्रेमी और दो अन्य युवक महेश को लेकर बस्सी से विश्वकर्मा रोड नंबर 14 तक आ गए। तब तक महेश की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों को भी विश्वकर्मा रोड नंबर 14 पहुंचने के बाद सूचना दी। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे और महेश को लेकर सीकर रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने यही समझा कि तबीयत खराब होने से महेश की मृत्यु हुई है। किसी ने महेश की पत्नी कविता पर शक भी नहीं किया।
जांच में खुल गई पोल
महेश की मौत के बाद पुलिस ने सामान्य मौत होना दर्ज किया लेकिन जांच की तो मामला कुछ अलग ही सामने आया। पुलिस में दर्ज बयानों में कविता अलग अलग बातें बताती रही। पुलिस ने जब तस्दीक करनी शुरू की तो उसका झूठ सामने आने लगा। फिर महेश के घर वालों को भी कविता की हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने गहन जांच की तो पूरी करतूत सामने आ गई। इसके बाद जब महेश की पत्नी कविता से सख्त पूछताछ की गई तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया जिसके बाद पुलिस ने कविता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी कविता
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण का कहना है कि कविता मीणा शिवदासपुरा के पास स्थित मीणा का मोहल्ला की रहने वाली है। उसकी शादी विश्वकर्मा निवासी महेश के साथ हुई थी। शादी से पहले ही कविता अपने गांव के रहने वाले गणेश से प्रेम करती थी लेकिन महेश से शादी के वक्त वह घरवालों को मना नहीं कर पाई। शादी के बाद कविता और गणेश ने महेश को ठिकाने लगाने की साजिश रचते रहे। कई महीनों तक इंतजार किया और फिर आखिर में सल्फास देकर मारने का आइडिया आया। कविता अपने पिता के घर से सल्फास की गोलियां लेकर आई। करीब डेढ महीने तक उसने सल्फास की गोलियां छिपा कर रखी। 5 अगस्त को जैसे ही उसे मौका मिला तो उसने ज्यूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस हत्याकांड में किसी और की भी भूमिका है या नहीं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


