अच्छी खबर: राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस में शामिल हुई कार-टी सेल थेरेपी
अच्छी खबर: राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस में शामिल हुई कार-टी सेल थेरेपी राजस्थान सरकार ने कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली कार-टी सेल थेरेपी को आरजीएचएस में शामिल किया है। पात्र लाभार्थियों और पे…

सौजन्य से:- amarujala.com
अच्छी खबर: राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस में शामिल हुई कार-टी सेल थेरेपी
राजस्थान सरकार ने कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली कार-टी सेल थेरेपी को आरजीएचएस में शामिल किया है। पात्र लाभार्थियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये का पैकेज निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक कार-टी सेल थेरेपी को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के पैकेज में शामिल कर लिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को यह सुविधा स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने इस उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये की प्रभार्य दर तय की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
30 लाख रुपये तक का पैकेज
आदेश के मुताबिक कार-टी सेल के निर्माण की लागत के लिए अधिकतम 26 लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी। इसके अलावा सहायक उपचार और जटिलताओं के प्रबंधन के लिए अधिकतम चार लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, का भुगतान किया जाएगा।
इस पैकेज में टोसीलिजुमैब, आईवीआईजी, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और अस्पताल से छुट्टी के बाद 30 दिन तक की दवाइयां भी शामिल हैं। इस तरह कार-टी सेल थेरेपी के पूरे उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी।
पढे़ं: शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बना साला, जीजा का फोटो बदलकर किया फर्जीवाड़ा, SOG ने दबोचा
आरजीएचएस लाभार्थियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने यह फैसला स्वास्थ्य लाभ अधिकारिता समिति की अनुशंसा और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर की सिफारिश के आधार पर लिया है। आदेश राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के तहत जारी किया गया है।
इस व्यवस्था का लाभ आरजीएचएस के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। इसके अलावा राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायत योजना, 2021 के तहत चिकित्सा सुविधा लेने वाले पेंशनर्स भी इस उपचार का लाभ उठा सकेंगे। पात्र लाभार्थी नेटवर्क प्रदाताओं के माध्यम से कार-टी सेल थेरेपी की सुविधा ले सकेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


