जैश-ए-मोहम्मद’ से कनेक्शन? राजस्थान के टोंक से पकड़ा गया शख्स , शुरू हुई पूछताछ
राजस्थान के टोंक जिले में राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने आज एक शख्स के घर पर धावा बोला। एटीएस टीम वासित को टोंक से हिरासत में लेकर तुरंत जयपुर पहुंची हैृ। आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जाया जा सकता है। टोंक: राजस्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के टोंक जिले में राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने आज एक शख्स के घर पर धावा बोला। एटीएस टीम वासित को टोंक से हिरासत में लेकर तुरंत जयपुर पहुंची हैृ। आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जाया जा सकता है।
टोंक: राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने टोंक में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां एटीएस की टीम ने वासित नाम के संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उस पर खूंखार आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ( Jaish-e-Mohammed ) के सीमा पार बैठे हैंडलर से लगातार संपर्क में रहने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गहरा संदेह है।
जयपुर लाया गया, दिल्ली ले जाने की तैयारी
एटीएस टीम वासित को टोंक से हिरासत में लेकर तुरंत जयपुर पहुंची हैृ। यहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच की गहराई को देखते हुए उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जाया जा सकता है।
एटीएस ने घर पर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
एटीएस की टीम वासित के टोंक स्थित घर पहुंची है। यहां सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका मोबाइल, लैपटॉप, अन्य डिजिटल डिवाइस और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। एजेंसियां यह खंगाल रही हैं कि वासित ने डिजिटल माध्यमों से क्या जानकारी सीमा पार साझा की और क्या उसे कोई संदिग्ध फंडिंग मिल रही थी।
नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसियां
राजस्थान एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से यह पता लगा रही हैं कि प्रदेश में उसका कोई स्थानीय नेटवर्क या स्लीपर सेल सक्रिय था या नहीं। पूरे मामले की अभी जांच जारी है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे वासित के बारे में कुछ पचा चलेगा तो बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर जाएगी। आगे वहां भी कड़ी पूछताछ शुरू हो सकती है।
वित्तीय लेन- देन की भी जानकारी जुटाई जा रही
एटीएस ने वासित के बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इसके जरिए आरोपी की वित्तीय लेन- देन का भी हिसाब किताब जांचा जा रहा है। ये जानने की कोशिश हो रही है कि क्या कोई विदेशी फंडिंग भी वासित को हुई है क्या ? मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


