होम›शिक्षा-करियर›जोधपुर नगर निगम में किसका पलड़ा भारी? जोगाराम पटेल ने किया बड़ा दावा
शिक्षा-करियर

जोधपुर नगर निगम में किसका पलड़ा भारी? जोगाराम पटेल ने किया बड़ा दावा

जोधपुर नगर निगम में किसका पलड़ा भारी? जोगाराम पटेल ने किया बड़ा दावा जोधपुर के निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर जोगाराम पटेल ने दावा किया कि बीजेपी का पलड़ा भारी है क्योंकि पार्टी को करीब 55 से 56 पार्षदों का समर्थन मिल स…

ABP News के अनुसार17 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
जोधपुर नगर निगम में किसका पलड़ा भारी? जोगाराम पटेल ने किया बड़ा दावा

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर नगर निगम में किसका पलड़ा भारी? जोगाराम पटेल ने किया बड़ा दावा

जोधपुर के निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर जोगाराम पटेल ने दावा किया कि बीजेपी का पलड़ा भारी है क्योंकि पार्टी को करीब 55 से 56 पार्षदों का समर्थन मिल सकता है. बीजेपी के पास पहले से ही 45 पार्षद जीते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के नेता-कार्यकर्ताओं का बधाई देने का सिलसिला जारी है. अब राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय से बिना रुके और बिना थके जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए काम किया है. उनके नेतृत्व में भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने तथा विश्व स्तर पर मजबूत भूमिका निभाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है.

25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान!

पटेल ने विभिन्न कार्यक्रमों की दी जानकारी

जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक ‘सेवा और संकल्प’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आज देशभर में विश्वास के दीप जलाए जाएंगे, जबकि आगामी दिनों में 13 अलग-अलग सेवा कार्य किए जाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जोधपुर और राजस्थान की जनता की ओर से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

नगर निगम के गणित पर क्या बोले पटेल?

निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर जोगाराम पटेल ने मतदाताओं, समर्थकों और आमजन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन ने मिलकर चुनाव में पूरी मेहनत की और पारदर्शिता के साथ चुनावी प्रक्रिया में काम किया.

जोधपुर नगर निगम के मौजूदा गणित पर पटेल ने कहा कि बीजेपी के 45 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के 44 पार्षद हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई निर्दलीय पार्षदों ने बीजेपी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है. पटेल के अनुसार, बीजेपी को करीब 55 से 56 पार्षदों का समर्थन मिल सकता है.

पटेल का दावा- बढ़ा बीजेपी का वोट प्रतिशत

उपलब्ध परिणामों के अनुसार, वार्ड 50 के पुनर्मतदान के बाद जोधपुर नगर निगम में बीजेपी 45, कांग्रेस 44, निर्दलीय 10 और आरएलपी 1 सीट पर है. ऐसे में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है.

पटेल ने कहा कि बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों के वोटों को जोड़ने पर पार्टी के पक्ष में अंतर बढ़ता है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और पार्टी नगर निगम में बोर्ड बनाने की स्थिति में है.

कांग्रेस पर लगाए अंतर्कलह के आरोप

जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर अंतर्कलह और नकारात्मक राजनीति के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई स्थानों पर असंतोष सामने आया है और इसका असर निकाय चुनाव के परिणामों में दिखाई देगा. कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे कुछ आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताते हुए इन्हें चुनावी हार की हताशा बताया. पटेल ने कहा कि प्रदेश के निकाय चुनावों के अंतिम परिणामों के बाद बीजेपी के प्रदर्शन की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी.

जोधपुर में महिला के लापता होने और अपहरण के आरोपों से जुड़े मामले पर पटेल ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार कोई अपहरण नहीं हुआ है और संबंधित लोग अपनी इच्छा से जहां रहना चाहते हैं, वहां रह रहे हैं.

PM मोदी के जन्मदिन पर पप्पू यादव ने शेयर किया ये VIDEO, '...विवश हूं'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें