होमक्राइमअजमेर: लोन के पेपर्स पर साइन से मना करने पर जानलेवा हमला, बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार
क्राइम

अजमेर: लोन के पेपर्स पर साइन से मना करने पर जानलेवा हमला, बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार

अजमेर: लोन के पेपर्स पर साइन से मना करने पर जानलेवा हमला, बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार लोन के पेपर पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सोते हुए बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. P…

ETV Bharat के अनुसार18 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
अजमेर: लोन के पेपर्स पर साइन से मना करने पर जानलेवा हमला, बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर: लोन के पेपर्स पर साइन से मना करने पर जानलेवा हमला, बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार

लोन के पेपर पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सोते हुए बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया.

Published : August 18, 2026 at 3:16 PM IST

अजमेर: जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के माखुपुरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक पिता ने अपनी पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में इलाज जारी है. आदर्श नगर थाना पुलिस ने अस्पताल आकर मां और बेटे के बयान दर्ज किए हैं. मां-बेटे का आरोप है कि हमलावर पिता बैंक लोन के कागजों पर दोनों के हस्ताक्षर करवाना चाहता था. हस्ताक्षर करने से मना करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया.

पति-पत्नी में चल रही थी अनबन: आदर्श नगर थाने के एएसआई किशन ने बताया कि माखुपुरा में एक घर में मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया. हमले में संपत्ति देवी रावत और उनका बेटा सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पति-पत्नी में लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- कोटा में रिश्तों का कत्ल, सोई हुई पत्नी पर हमला, मौके पर ही मौत, जानिए पूरा मामला

सोते हुए बेटे और पत्नी पर हमला: घायल सुमेर सिंह की पत्नी निरमा रावत ने बताया कि पिछले एक महीने से घर में ससुर और सास के बीच लोन को लेकर अनबन चल रही थी. ससुर पांचू सिंह रावत बैंक से लोन लेना चाहता था और इसके लिए वह अपनी पत्नी संपत्ति देवी रावत के हस्ताक्षर करवाना चाहता था. सोमवार शाम से ही घर में आपस में झगड़ा हो रहा था और रात को आरोपी पांचू सिंह घर नहीं आया था. मंगलवार सुबह जब वह घर लौटा, तो उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी संपत्ति देवी और घर में सो रहे बेटे सुमेर सिंह पर हमला कर दिया. हमले के बाद निरमा अपनी घायल सास और पति को लेकर अजमेर अस्पताल आ गई.

किराएदार ने आंखों देखा हाल बताया: घटना के चश्मदीद किराएदार भरत कुमार नायक ने बताया कि वह सुबह चाय बना रहा था, तब पांचू सिंह रावत मटके में पानी भर रहे थे. जब भरत अपना मटका लेकर ऊपर के कमरे में गया, तभी उसे जोर से चिल्लाने की आवाज आई. बाहर आकर देखने पर उसने पाया कि पांचू सिंह रावत कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला कर रहे थे, जबकि आरोपी अपने बेटे सुमेर सिंह पर सोते हुए पहले ही वार कर चुका था. बयान और चश्मदीद की गवाही के आधार पर पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- शराबी पति ने आपसी कहासुनी के बीच पत्नी को उतारा मौत के घाट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें