होमक्राइमराजस्थान में मंदिर से। चढ़ावा चोरी: सरकार ने जांच के आदेश दिए, हीरे की खोज की जाएगी.
क्राइम

राजस्थान में मंदिर से। चढ़ावा चोरी: सरकार ने जांच के आदेश दिए, हीरे की खोज की जाएगी.

राजस्थान में भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से चार लाख रुपये का हीरा चोरी होने के विपक्षी पार्टियों द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद सरकार ने जांच के आदेश जारी किए हैं. सरकार हीरे की खोज करने का काम करेगी और चढ़ावे में गुम हुआ हीरा खोजने के लिए जांच की जाएगी.

ABP News के अनुसार28 जुलाई 2026 को 02:55 pm बजे
राजस्थान में मंदिर से। चढ़ावा चोरी: सरकार ने जांच के आदेश दिए, हीरे की खोज की जाएगी.

सौजन्य से:- ABP News

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत

Bharat Diamond Stolen: राजस्थान सरकार भरतपुर के मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी. विपक्ष के हंगामे के बाद जांच के आदेश जारी किए गए हैं. आरोप है कि जो हीरा उन्होंने चढ़ाया, वह मंदिर में मौजूद नहीं है.

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना के बाद राजस्थान के मंदिरों में भी चढ़ावा चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. भरतपुर जिले के बांके बिहारी मंदिर से तकरीबन चार लाख रुपए के हीरा चोरी होने के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है.

विपक्षी पार्टियों द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद राजस्थान सरकार ने अब इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. देवस्थान बोर्ड द्वारा की जाने वाली जांच के जरिए राजस्थान सरकार चढ़ावे में गुम हुआ हीरा खोजने का काम करेगी.

'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

महिला ने चढ़ाया था 4 लाख का हीरा

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद देश के अलग-अलग मंदिरों से जुड़े भक्तों ने अपने चढ़ावे को लेकर छानबीन शुरू की थी. मामले के मुताबिक भरतपुर जिले के रंजीत नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में दिल्ली से चार लाख रुपए का हीरा खरीद कर उसे बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाया था.

मंदिर की तरफ से नहीं दी गई रसीद

उस वक्त उन्होंने चढ़ावे की रसीद मांगी तो उसे बाद में देने की बात कही गई. करीब 20 महीने का वक्त बीतने के बाद भी उन्हें अभी तक हीरे की रसीद नहीं मिली. इस बारे में जब उन्होंने छानबीन की तो उन्हें कांच का टुकड़ा दिखाया गया और बताया गया कि यही उनका हीरा है.

हीरे के मंदिर में न होने के आरोप

प्रिया बंसल और उनकी पुत्रवधू कृपाली का साफ आरोप है कि जो हीरा उन्होंने चढ़ाया, वह मंदिर में मौजूद नहीं है. उसके बदले उन्हें कांच का टुकड़ा दिखाया जा रहा है. उन्होंने जांच की मांग भी की थी, लेकिन उनकी आवाज को नजरअंदाज कर दिया गया था.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आवाज उठाई और सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है.

उनके मुताबिक जिन प्रदेशों में बीजेपी की सरकार हैं, वहां मंदिरों में चढ़ावा चोरी तमाम सवाल खड़े कर रही है. उन्होंने इस मामले में जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई किए जाने और भक्तों के चढ़ावे का लेखा-जोखा पारदर्शी तरीके से तैयार रखने की मांग की है.

मामले पर हरकत में आई सरकार

इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने आवाज उठाई तो सरकार हरकत में आ गई. देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुताबिक इस मामले में अब जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच के आधार पर सरकार हीरा खोजने का काम करेगी.

हालांकि उन्होंने यह दोहराया है कि जांच रिपोर्ट आने तक कुछ भी कह पाना उचित नहीं है. उनका कहना है कि यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिरकार हीरा दान करने वाली महिला को कोई रसीद क्यों नहीं दी गई थी.

सरकार ने दिए जांच के आदेश

बहरहाल हीरा चोरी के मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने जांच के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस तरह के कितने मामले अब सामने निकलकर आते हैं, क्योंकि थोड़े दिनों पहले ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बुटाटी धाम में 22 करोड़ रुपए की चंदा चोरी का मामला सामने आया था.

कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें