होमक्राइमक्या पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलासा
क्राइम

क्या पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलासा

क्या पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलासा Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• राजस्थान की राजधानी जयपुर के नीरज शर्मा हत्याकांड में मां के बाद पिता की हत्या का आ…

Navbharat Times के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:50 pm बजे
क्या पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलासा

सौजन्य से:- Navbharat Times

क्या पिता को भी मार चुकी थी आयुषी? जयपुर नीरज शर्मा हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलासा

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान की राजधानी जयपुर के नीरज शर्मा हत्याकांड में मां के बाद पिता की हत्या का आरोप भी आयुषी प ही लगा है। इस संबंध मेंआयुषी के मामा राकेश शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

खाने की पाइप निकालकर पिता को माराने का आरोप

मामा राकेश शर्मा के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट में कोर्ट मास्टर रहे विजय शर्मा लंबे समय से बीमार थे। अप्रैल 2025 में जब वो बीमार हुए, तो उनके साथ आयुषी ही थी। राकेश शर्मा का कहना है कि इलाज के बाद जब उनकी तबीयत में सुधार हुआ, तो आयुषी और उसका चचेरा भाई बलराम ने बेहतरीन इलाज का बहाना बनाकर उन्हें वहां से ले गए। करीब तीन महीने तक परिवार से उनके ठिकाने को छिपाकर रखा गया। अचानक आयुषी का मामा राकेश के पास आया मैसेज

राकेश शर्मा का कहना है कि एक दिन अचानक आयुषी का मैसेज आया। इस दौरान आयुषी ने बताया कि उसके पिता विजय शर्मा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने बताया कि विजय शर्मा के 90 प्रतिशत अंग प्रभावित हो चुके हैं। इसके बाद घर लाते ही उनकी मौत हो गई। राकेश शर्मा का यह भी कहना है कि उनकी बहन के परिवार ने जल्दबाजी में गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।पिता की मौत के बाद शुरू की नौकरी की चर्चा

आयुषी के मामा ने यह भी कहा है कि पिता विजय शर्मा की मौत के तुरंत बाद आयुषी ने अनुकंपा नौकरी को लेकर बात करना शुरू कर दिया। आयुषी ने अनुकंपा नौकरी और संपत्ति अपने नाम करने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसे लेकर आयुषी ने जब बात की तो परिवार को शका होने लगी थी। राकेश शर्मा का कहना है कि आयुषी को यह सब बातें उसका चचेरा भाई बलराम सीखा रहा था। पिता की हत्या का भी लगा आरोप

मामा का दावा है कि इस आयुषी ने मां नीरज शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही ये भी कबूल किया था कि उसकी हत्या कर देगी। राकेश शर्मा के अनुसार मां से विवाद के दौरान आयुषी ने नीरज शर्मा को धमकी दी थी, 'जब पिता की खाने की पाइप निकालकर उन्हें मार दिया, तो तुम क्या हो, तुम्हें भी दो दिन में खत्म कर दूंगी।' राकेश शर्मा का कहना है कि इसी दौरान नीरज शर्मा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि उनकी जिंदगी सिर्फ दो दिन की बची है। अकेलेपन, नफऱत और अनुकंपा नौकरी का जनून

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हत्याकांड में कई ऐसे एंगल सामने आ रहे हैं जिनकी जांच किया जाना जरूरी है। हालांकि ये स्पष्ट है कि यह वारदात अकेलेपन, नफऱत, अनुकंपा नौकरी और प्रॉपर्टी को पाने का जनून अहम कारण था। कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें