होमक्राइमबिहार-राजस्थान का ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह: फर्जी आधार पर नाबालिग की शादी, पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश
क्राइम

बिहार-राजस्थान का ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह: फर्जी आधार पर नाबालिग की शादी, पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इसी क्रम में अंतरराज्यीय गिरोह के चारों आरोपियों को पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जो उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया।

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:15 am बजे
बिहार-राजस्थान का ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह: फर्जी आधार पर नाबालिग की शादी, पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

फर्जी आधार बनाकर कराते थे नाबालिग की शादी, बिहार-राजस्थान का ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में बड़ा पर्दाफाश किया है। इसी क्रम में अंतरराज्यीय गिरोह के पकड़े गए चारों आरोपियों को मंगलवार को पोक्सो कोर्ट, झालावाड़ में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) ने बताया कि 7 जुलाई को अकलेरा क्षेत्र के मदनपुरिया गांव से सूचना मिली थी कि बिहार से शादी के नाम पर लाई गई एक नाबालिग बालिका को कुछ लोग जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे हैं। अकलेरा और रटलाई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ा और बालिका को सुरक्षित मुक्त कर वन स्टॉप सेंटर, झालावाड़ भेजा।जांच में चौैंकाने वाले खुलासे

जांच में सामने आया कि बिहार और राजस्थान का यह संगठित गिरोह गरीब, असहाय और अनाथ परिवारों की नाबालिग लड़कियों को अच्छे और संपन्न परिवार में शादी का झांसा देकर राजस्थान लाता था। यहां मोटी रकम लेकर उनकी शादी करवाई जाती थी। यदि लड़की को ससुराल पसंद नहीं आती, तो गिरोह के सदस्य उसे गुप्त रूप से वापस ले जाकर दोबारा सौदेबाजी करते थे।पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही

एसपी के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने जयपुर, बिहार के रोहतास जिले और झालावाड़ में एक साथ दबिश देकर गिरोह के चारों मुख्य आरोपियों महाराज शाह, धर्मेन्द्र कुमार, चौथमल और अजय जांगिड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, खरीद-फरोख्त में हुई रकम और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें