होमक्राइमदिन में पाकिस्तान से डील और रात में गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर में एंजॉय, ऐसे धरा गया 'दुबई किंग'
क्राइम

दिन में पाकिस्तान से डील और रात में गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर में एंजॉय, ऐसे धरा गया 'दुबई किंग'

जयपुर की रंगीन रातों में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करने वाला 'दुबई किंग' आखिर कौन था? पाकिस्तान से 50 करोड़ की हेरोइन और ड्रोन से हथियार मंगवाकर साजिश रच रहा इनामी राकेश प्रजापत पुलिस गिरफ्त में आ ही गया। जयपुर: माद…

Navbharat Times के अनुसार6 अगस्त 2026 को 11:16 am बजे
दिन में पाकिस्तान से डील और रात में गर्लफ्रेंड के साथ जयपुर में एंजॉय, ऐसे धरा गया 'दुबई किंग'

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर की रंगीन रातों में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करने वाला 'दुबई किंग' आखिर कौन था? पाकिस्तान से 50 करोड़ की हेरोइन और ड्रोन से हथियार मंगवाकर साजिश रच रहा इनामी राकेश प्रजापत पुलिस गिरफ्त में आ ही गया।

जयपुर: मादक पदार्थों का कुख्यात तस्कर 75 हजार रुपए का इनामी राकेश प्रजापत आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बीकानेर पुलिस ने तस्कर को अमृतसर जामनगर एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा जब वह ट्रक में सवार होकर पंजाब से जोधपुर जा रहा था। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर राकेश प्रजापत अंतर्राष्ट्रीय नारको आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना रहा है।

50 करोड़ की हेरोइन मंगवाई थी पाकिस्तान से

तीन दिन पहले बीकानेर पुलिस नेनशे की बड़ी खेप और हथियार तस्करी का खुलासा किया था। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ रुपए की हेरोइन, 11 पिस्टल, 33 मैगजीन और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। करोड़ों का ड्रग्स और हथियार लेकर जा रहे जैतारण निवासी वीरेंद्र राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे पाली निवासी राकेश प्रजापत ने डिलिवरी लेने के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस ने राकेश की तलाश शुरू की थी।

फरारी के दौरान जयपुर में की अय्याशी

बीकानेर पुलिस की साइबर सेल ने दो दिन की मेहनत के बाद राकेश का पता लगा लिया और ट्रक से लिफ्ट लेकर जोधपुर जाने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में उसने जयपुर में फरारी काटी थी। जयपुर में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करता था। गर्लफ्रेंड के साथ वह रोजाना पब और क्लबों में एंजॉय करते हुए लग्जरी लाइफ जीता था।

जयपुर में बैठकर पाकिस्तानी तस्करों से की डील

बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि कुख्यात तस्कर राकेश प्रजापत मूलरूप से पाली का रहने वाला है और वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। पाली एसपी की ओर से राकेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था जबकि बीकानेर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस से बचने के लिए वह अलग अलग राज्यों में फरारी काट रहा था। ज्यादातर समय उसने जयपुर में फरारी काटते हुए अय्याशी की। बाद में फ्लाइट से बेंगलुरु गया। कुछ दिन वहां रुकने के बाद वापस जयपुर लौटा। पाकिस्तानी तस्करों के साथ हेरोइन और हथियारों की डील उसने जयपुर में फरारी काटने के दौरान ही की थी।

दुबई के तस्करों से कनेक्शन

सालभर पहले राकेश प्रजापत फरीदकोट की जेल में बंद था। उन दिनों उसकी मुलाकात अंतरराष्ट्रीय नार्को आर्म्स सिंडिकेट से हुई। जेल से ही उसने दुबई के कुख्यात तस्करों से संपर्क किया और बड़ी डील करने का वादा किया। जमानत पर छूटने के बाद उसने करोड़ों रुपए की डील की। तस्कर उसे दुबई किंग के नाम से जानने लगे। पूछताछ में पता चला है कि तस्कर राकेश पाकिस्तान से कई बार नशे और हथियारों की बड़ी खेप मंगवा चुका है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें