जयपुर: अपहरण का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस था जारी
जयपुर: अपहरण का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस था जारी जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले अपराधी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को AGTF टीम ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. क…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: अपहरण का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस था जारी
जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले अपराधी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को AGTF टीम ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. करण का अपराध की दुनिया से पूराना नाता है.
जयपुर में पुलिसकर्मी की वर्दी पहनकर व्यापारी के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को आखिरकार दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) टीम आरोपी को लेकर आज जयपुर पहुंची. आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. मामला जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र का है.
व्यापारी के अपहरण और फिरौती का मामला
20 अगस्त 2025 को व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता अपने घर से वैशाली नगर जाने के लिए निकले थे. उनके साथ परिचित और चालक भी थे. इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया. अगले दिन परिजनों को नरेन्द्र नाथ दत्ता के मोबाइल से फोन आया. फोन करने वालों ने बताया कि व्यापारी का अपहरण कर लिया गया है और उसे छोड़ने के बदले फिरौती की रकम मांगी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता तथा उनके चालक योगेश को सुरक्षित छुड़ा लिया.
जोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस
पुलिस की वर्दी पहनकर किया था अपहरण
जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी पहनकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था. अपहृत लोगों को अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया और उनके परिजनों से फिरौती मांगी गई.
पुलिस ने मामले में हर्ष गौतम, कनक गांगुली और अजय बेनीवाल उर्फ शाका को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान अपहरण में इस्तेमाल इनोवा क्रिस्टा और स्विफ्ट कार भी बरामद की गई. आरोपियों के आगरा समेत अन्य स्थानों पर अपहृत लोगों को बंधक बनाकर रखने की बात भी सामने आई.
साथी गिरफ्तार होते ही विदेश भागा करण
जांच में करण आसवानी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार मिला. पुलिस के मुताबिक करण संगठित अपराध के सिंडिकेट से भी जुड़ा था. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराया गया. पुलिस ने तलाश तेज की तो पता चला कि करण देश छोड़कर विदेश भाग चुका है.
रेड कॉर्नर नोटिस के बाद दुबई में ट्रेस हुई लोकेशन
आरोपी करण के विदेश भागने के बाद भी पुलिस ने उसकी तलाश बंद नहीं की. AGTF ने आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क बढ़ाया. अबू धाबी स्थित इंटरपोल टीम के साथ लगातार समन्वय किया गया. तकनीकी और अन्य माध्यमों से आरोपी करण की लोकेशन ट्रेस कर उसकी जानकारी इंटरपोल को दी गई. इसके बाद आरोपी को दुबई में डिटेन कर लिया गया.
31 अगस्त को जयपुर से दुबई रवाना हुई टीम
आरोपी के डिटेन होने की जानकारी मिलने के बाद उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. 31 अगस्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में AGTF की टीम जयपुर से रवाना हुई. टीम में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) रविंद्र प्रताप और पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ व राम सिंह नाथावत की टीमें भी शामिल थीं. आवश्यक कानूनी और समन्वय प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम करण आसवानी को अपने कब्जे में लेकर आज जयपुर पहुंची.
ढाई दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक करण आसवानी का आपराधिक इतिहास करीब ढाई दशक पुराना है. उसके खिलाफ पहला हत्या का मुकदमा वर्ष 2000 में मुरलीपुरा थाने में दर्ज हुआ था. इसके बाद 2003 और 2005 में शिप्रापथ, 2009 में मानसरोवर तथा वर्ष 2023 में बिंदायका, खोह नागोरियान और मानसरोवर थानों में अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों से जुड़े प्रकरण दर्ज हुए. वर्ष 2025 में खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में व्यापारी के अपहरण और संगठित अपराध से जुड़ा मामला उसके आपराधिक रिकॉर्ड में एक और कड़ी बना.
अब जयपुर में होगी आगे की कानूनी कार्रवाई
दुबई से भारत लाए गए करण आसवानी से अब पुलिस इस पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी. उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जयपुर से शुरू हुआ अपहरण का यह मामला दुबई तक पहुंचा, लेकिन AGTF की लगातार निगरानी और इंटरपोल के साथ अंतरराष्ट्रीय समन्वय के चलते आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका.
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, जानें क्या हैं वादे?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


