राजस्थान निकाय चुनाव रण में उतरे सीएम भजनलाल: एक दिन में नापेंगे अजमेर, बीकानेर और जोधपुर, जानें रणनीति
राजस्थान में निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज तीन शहरों में रोड शो करेंगे। वे अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो और सभाओं को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। प्रथम चरण का मतदान नौ सित…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज तीन शहरों में रोड शो करेंगे। वे अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो और सभाओं को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। प्रथम चरण का मतदान नौ सितंबर को होना है, जबकि दूसरा चरण ग्यारह सितंबर को होगा।
जयपुर: राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव में अब महज 2 से 4 दिन का समय बचा है। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। पहले चरण का मतदान का चुनाव प्रचार 7 सितंबर की शाम को थम जाएगा जबकि दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर की शाम को चुनाव शोर थम जाएगा। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने नेताओं ने चुनाव प्रचार में जोर लगा दिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी प्रतिदिन अलग अलग शहरों में रोड शो कर रहे हैं।
कल दो जिलों में किया रोड शो, आज तीन जिलों में
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के जयपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी दौरे पर निकल गए हैं। शनिवार को उन्होंने भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो किया। देर रात को जयपुर लौटे। आज सुबह फिर से वे चुनाव दौरे पर निकलेंगे। पहले अजमेर फिर बीकानेर और उसके बाद जोधपुर में रोड शो और चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम की इतनी सक्रियता से स्पष्ट हो रहा है कि बीजेपी किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती। हर चुनाव को बड़ी गंभीरता से लड़ती है।
सीएम के रोड शो का मिनट टू मिनट शेड्यूल जाने
सुबह 10.05 बजे - जयपुर एयरपोर्ट से किशनगढ़ के लिए रवाना। सुबह 10.25 बजे - किशनगढ़ एयरपोर्ट, अजमेर पहुंचेंगे। सुबह 11.00 बजे - अजमेर के प्लाजा सिनेमा पड़ाव से रोड शो शुरू। दोपहर 12.00 से 01.00 बजे तक -भागचंद की कोठी, मेवाड़ा स्टेट में संगठनात्मक बैठक। दोपहर 01.00 बजे - अजमेर से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना। दोपहर 01.30 बजे - किशनगढ़ एयरपोर्ट से बीकानेर के लिए रवाना। दोपहर 02.15 बजे - नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पहुंचेंगे। दोपहर 02.40 से 03.40 बजे तक पुष्करणा स्टेडियम के पास, गोकुल चौक से रोड शो। दोपहर 03.40 से 04.40 बजे तक लालगढ़ पैलेस बीकानेर में संगठनात्मक बैठक। शाम 05.00 बजे - नाल एयरपोर्ट, बीकानेर से जोधपुर के लिए रवाना। शाम 05.40 बजे - जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 06.00 बजे - जोधपुर के जालोरी गेट से रोड शो शुरू। शाम 07.00 से 08.00 बजे तक - लघु उद्योग भारती भवन, न्यू पावर हाउस रोड में संगठनात्मक बैठक। रात्रि 08.15 बजे - जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


